फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Alert: डायबिटीज से बचना है तो क्या चीनी खाना बिल्कुल छोड़ देना चाहिए? यहां जानिए सबकुछ फैक्ट के साथ

Sun, 01 Jun 2025 07:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीठा खाओगे तो शुगर हो जाएगा", ये बात हम सभी बचपन से ही सुनते आ रहे हैं। क्या वाकई चीनी या मिठाई खाने से डायबिटीज होता है? या यह एक भ्रम है जिसे हम बिना किसी सोच विचार के मानते आ रहे हैं?
 
विज्ञापन
1 of 5
चीनी खाने के नुकसान - फोटो : Freepik.com
डायबिटीज एक गंभीर और क्रॉनिक स्वास्थ्य समस्या है जिसके मामले दुनियाभर में देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को डायबिटीज को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है, इसका जोखिम कम उम्र के लोगों यहां तक कि बच्चों में भी देखा जा रहा है। इससे सुरक्षित रहने के लिए लाइफस्टाइल और खान-पान को ठीक रखना सबसे जरूरी है।

डायबिटीज में खान-पान की विशेष भूमिका होती है। आप किस तरह की चीजें खाते हैं इसका सेहत पर सीधा असर होता है। एक आम धारणा रही है कि डायबिटीज से बचे रहने के लिए चीनी खाना बिल्कुल छोड़ देना चाहिए?

क्या वास्तव में चीनी ही सबसे बड़ा दोषी है, आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज का बढ़ता खतरा - फोटो : Freepik.com

चीनी का सेवन और डायबिटीज

"मीठा खाओगे तो शुगर हो जाएगा", ये बात हम सभी बचपन से ही सुनते आ रहे हैं। क्या वाकई चीनी या मिठाई खाने से डायबिटीज होता है? या यह केवल एक भ्रम है जिसे हम बिना किसी सोच-विचार के सच मानते आ रहे हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यह सच है कि ज्यादा मात्रा में चीनी खाने से मधुमेह होने की आशंका बढ़ जाती है, लेकिन सिर्फ चीनी खाना ही शुगर के लिए जिम्मेदार है, ऐसा नहीं है। चीनी खाने से सीधे तौर पर मधुमेह नहीं होता, लेकिन अत्यधिक चीनी का सेवन टाइप-2 डायबिटीज होने के जोखिमों को बढ़ा सकता है। पर कैसे?
विज्ञापन

3 of 5
मोटापा और डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com
चीनी खाने का शरीर पर क्या असर होता है?

यहां समझना जरूरी है कि चीनी एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है, जिसका अधिक सेवन वजन बढ़ाने और मोटापे का कारण बनता है, जो डायबिटीज रोग होने का प्रमुख जोखिम कारक हैं। इसके अलावा अधिक चीनी का सेवन अग्न्याशय पर दबाव डाल सकता है जिससे इंसुलिन प्रतिरोध होने का जोखिम रहता है, ये स्थिति भी आपको डायबिटीज का शिकार बना देती है।

4 of 5
पैक्ड जूस में हो सकती है अधिक चीनी - फोटो : Freepik.com
अध्ययनों से क्या पता चला?
  • अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, सिर्फ चीनी खाने से डायबिटीज नहीं होती। लेकिन चीनी से भरपूर डाइट, खासकर शक्करयुक्त पेय (जैसे कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस आदि) का अधिक सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है और इससे ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है।
 
  • हावर्ड यूनिवर्सिटी में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने नियमित रूप से शुगर ड्रिंक्स का सेवन किया, उनमें टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम 26% तक बढ़ गया। इसका मतलब साफ है, चीनी अप्रत्यक्ष रूप से डायबिटीज में भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज से बचने के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe stock
तो क्या चीनी खाना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए?

निष्कर्ष में स्वास्थ्य विशेषज्ञ और अध्ययनकर्ता कहते हैं, चीनी सीधे तौर पर मधुमेह का कारण नहीं बनती, लेकिन उन जोखिमों को जरूर बढ़ा देती है जिसके कारण आपको डायबिटीज हो सकता है। जब बात चीनी की हो तो यहां ऐडेड शुगर या प्रोसेस्ड सफेद चीनी को खतरनाक माना गया है। प्राकृतिक शुगर जैसे फलों और सब्जियों में पाई जाने वाली शर्करा से शरीर को ज्यादा नुकसान नहीं होता है।
  • डायबिटीज से बचे रहना चाहते हैं तो मीठा खाने से मना नहीं है, बस इसकी मात्रा का जरूर ध्यान रखा जाना चाहिए।
  • इसके अलावा पैकेज्ड फूड और ड्रिंक्स में ऐडेड शुगर की मात्रा अधिक होती है इससे बचाव करें।
  • सोडा और मिठाइयों का भी अत्यधिक सेवन करने से बचें।



-----------
स्रोत
Sugar and diabetes | Eating with diabetes


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें