फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Warm Water In Summer: गर्मी के मौसम में गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं? यहां जानें इस बारे में

Thu, 14 May 2026 10:20 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Warm Water In Summer: आपने अक्सर सुना होगा कि गर्म पानी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। पर, क्या ये गर्मियों में भी असरदार है? आज हम इसी बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी के मौसम में गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं? - फोटो : AI
Warm Water In Summer: गर्मी के मौसम में लोग अक्सर ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं ताकि शरीर को तुरंत राहत मिल सके। लेकिन कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ गर्म या गुनगुना पानी पीने की सलाह भी देते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या तेज गर्मी में गर्म पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक? 

विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य या हल्का गुनगुना पानी गर्मियों में सुरक्षित और लाभदायक हो सकता है, बशर्ते शरीर में पानी की कमी न होने दी जाए। सही मात्रा में पानी पीना गर्मी से बचाव का सबसे आसान उपाय माना जाता है। यहां इस लेख में हम इसके फायदे बताएंगे और बताएंगे कि गुनगुना पानी पीते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
 
विज्ञापन

2 of 6
गर्मी के मौसम में गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं? - फोटो : Freepik.com
1. गुनगुना पानी पाचन के लिए फायदेमंद
 
  • गुनगुना पानी पाचन तंत्र को सक्रिय करने में मदद करता है। 
  • सुबह खाली पेट हल्का गर्म पानी पीने से भोजन जल्दी पच सकता है।
  • इसे पीने से कब्ज, गैस व एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। 
  • कई लोग वजन कंट्रोल और मेटाबॉलिज्म बेहतर रखने के लिए भी गुनगुना पानी पीना पसंद करते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
गर्मी के मौसम में गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं? - फोटो : Adobe
2. शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद
 
  • हल्का गर्म पानी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने और पसीना बढ़ाने में मदद कर सकता है।
  •  पसीने और यूरिन के जरिए शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं, जिससे शरीर अंदर से साफ महसूस करता है। 
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से डिहाइड्रेशन का खतरा भी कम होता है। 

 

4 of 6
गर्मी के मौसम में गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं? - फोटो : Adobe stock
इन बातों का रखें ध्यान
 
  • गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा गर्म पानी पीना शरीर में असहजता पैदा कर सकता है। 
  • इससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है और अधिक पसीना आने की समस्या हो सकती है। 
  • कुछ लोगों को मुंह या गले में जलन भी महसूस हो सकती है।
  •  एक्सपर्ट सामान्य या हल्के गुनगुने पानी को सुरक्षित विकल्प मानते हैं।
  • तेज धूप से आने के तुरंत बाद बहुत गर्म पानी नहीं पीना चाहिए।

 
विज्ञापन

5 of 6
गर्मी के मौसम में गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं? - फोटो : Adobe stock
ठंडे पानी की तुलना में क्या बेहतर?

बहुत ठंडा पानी गर्मी में तुरंत राहत देता है, लेकिन अचानक ज्यादा ठंडा पानी पीने से गले में खराश, सर्दी या पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। वहीं सामान्य तापमान या हल्का गुनगुना पानी शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित किया जाता है। यही कारण है कि डॉक्टर अक्सर बहुत ज्यादा ठंडे पानी से बचने की सलाह देते हैं, खासकर बाहर की गर्मी से आने के तुरंत बाद। इसकी बजाय आप हल्का गुनगुना पानी पी सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्मी के मौसम में गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं? - फोटो : Adobe stock
गर्मियों में कितना पानी पीना जरूरी?

गर्मियों में शरीर से पसीने के रूप में अधिक पानी निकलता है, इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। सामान्य व्यक्ति को दिनभर में लगभग 2.5 से 3 लीटर पानी पीना फायदेमंद माना जाता है, हालांकि जरूरत व्यक्ति की उम्र, काम और मौसम पर निर्भर करती है। अगर आप धूप में ज्यादा रहते हैं या एक्सरसाइज करते हैं तो पानी की मात्रा और बढ़ानी चाहिए। नारियल पानी, नींबू पानी और फलों का सेवन भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें