प्रदूषण के दुष्प्रभाव
- फोटो : Freepik.com
प्रदूषण के कारण आंखों पर असर
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हवा में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है, ऐसे में इसमें मौजूद नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, नाइट्रिक ऑक्साइड और सल्फर की उच्च मात्रा आंखों पर बुरा असर डाल सकती है। जहरीली हवा के संपर्क में आने से आंखों में लालिमा, जलन, खुजली, पानी आना, धुंधला दिखाई देना और आंखों और पलकों में संक्रमण हो सकता है।
अगर आपको पहले से ही आंखों की कोई समस्या है तो प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से ये बीमारियां और भी बढ़ सकती हैं। इससे गंभीर एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस, पलकों में संक्रमण और आंखों में सूखापन बढ़ सकता है। दीर्घकालिक स्थितियों में आंखों की रोशनी भी जा सकती है।