फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctors day 2018: क्यों मनाया जाता है ये विशेष दिन, 5 ऐसी बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए

Sun, 01 Jul 2018 08:01 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कहते हैं डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं और भगवान के इसी अवतार के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए लोग धरती पर डॉक्टर्स डे मनाते हैं। भारत में डॉक्टर्स डे जुलाई महीने की हर पहली तारीक को मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ी ऐसी पांच बातें जो बहुत कम लोग ही जानते होंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विधान चन्द्र रॉय को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए हर एक जुलाई को चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।1991 में भारतीय सरकार द्वारा डॉक्टर दिवस की स्थापना हुई थी।4 फरवरी 1961 में डॉ. विधान चन्द्र रॉय भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजे गए। उनका जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना में हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
महान फिजिशियन डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय पं. बगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे। खास बात यह है कि उन्हें उनकी दूरदर्शी नेतृत्व के लिए पं. बंगाल राज्य का आर्किटेक्ट भी कहा जाता था। रॉय साहब ने अपनी डॉक्टरी की डिग्री कलकत्ता से पूरी की और 1911 में भारत लौटने के बाद अपनी एमआरसीपी और एफआरसीएस की डिग्री लंदन से पूरी की और उसी वर्ष से भारत में एक चिकित्सक के रुप में अपने चिकित्सा जीवन की शुरुआत की।

4 of 5
दुनिया के दूसरे देशों में डॉक्टर्स डे अलग- अलग दिन मनाया जाता है। जैसे अमेरिका में 30 मार्च को मनाया जाता है जो कि इससे पहले 9 मई को मनाया जाता था। ठीक इसी तरह क्यूबा, ईरान में भी यह दिन अलग-अलग तारीक को मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस दिन देशभर में लोग एक दूसरे को ग्रीटिंग, संदेश और मैसेज भेजकर डॉक्टर्स का अभिवादन करते हैं। इतना ही नहीं मेडिकल स्टूडेंट्स को बढ़ावा देने के लिए स्कूल औक कॉलेज में कई तरह के मेडिकल प्रोग्राम भी रखे जाते हैं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें