फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: क्या आप भी चाय के साथ बिस्किट खाना पसंद करते हैं? इसके नुकसान जान लें

Tue, 09 Dec 2025 08:09 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tea And Biscuit Worst Snack: चाय बिस्किट खाने की आदत बहुत आम है। अक्सर लोग बिना चाय के भी बिस्किट खाना पसंद करते हैं। मगर ये आदत आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
चाय के साथ बिस्किट खाने के नुकसान - फोटो : Adobe Stock
Trans Fat Risk In Biscuits: हमारे समाज में चाय के साथ बिस्किट का सेवन करना एक बेहद सामान्य आदत है। सुबह की पहली चुस्की बिस्किट के साथ एक अनिवार्य साथी की तरह इस्तेमाल होता है। हालांकि पोषण विशेषज्ञ और स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस लोकप्रिय कंबिनेशन को 'सेहत के लिए सबसे बुरा स्नैक कॉम्बिनेशन' मानते हैं।

देखने में यह आदत सरल और स्वादिष्ट लगती है, लेकिन यह आपके शरीर में दबे पांव कई गंभीर नुकसान पहुंचाती है। बिस्किट विशेष रूप से बाजार में मिलने वाले पैकेटबंद बिस्किट, अधिक पोस्चराइज्ड होते हैं। इनमें रिफाइंड आटा (मैदा), उच्च मात्रा में चीनी, अनहेल्दी फैट और कई प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल होता है।

जब इन हानिकारक तत्वों को चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन के साथ मिलाया जाता है, तो यह पाचन क्रिया पर नकारात्मक असर डालता है और शरीर में शुगर और फैट का अनावश्यक भार बढ़ा देता है। अगर आप नियमित रूप से यह आदत अपनाते हैं, तो यह सीधे तौर पर मोटापे, मधुमेह और पाचन संबंधी समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
चाय के साथ बिस्किट खाने के नुकसान - फोटो : Adobe Stock
पोषण मूल्य शून्य
'खाली कैलोरी' का सेवन अधिकांश कमर्शियल बिस्किट रिफाइंड आटे (मैदा) से बने होते हैं, जिसमें फाइबर, विटामिन और खनिज लगभग शून्य होते हैं। ये सिर्फ 'खाली कैलोरी' प्रदान करते हैं। चाय के साथ इन्हें खाने का मतलब है कि आप तुरंत ऊर्जा तो ले रहे हैं, लेकिन कोई पोषण नहीं। यह आपके पेट को भरता है, पर शरीर को जरूरी फाइबर या प्रोटीन से वंचित रखता है।
विज्ञापन

3 of 5
चाय के साथ बिस्किट खाने के नुकसान - फोटो : Adobe Stock
ट्रांस फैट और हृदय रोग का जोखिम
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, बिस्किट को कुरकुरा बनाने और उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए अक्सर इनमें हाइड्रोजनीकृत तेल या ट्रांस फैट का इस्तेमाल किया जाता है। ट्रांस फैट हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होते हैं। इनका नियमित सेवन शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: मूली के साथ इन तीन चीजों के सेवन से करें परहेज, दूसरा वाला तो ज्यादातर लोग खाते हैं

4 of 5
डायबिटीज - फोटो : Freepik.com
शुगर में तेज उछाल और मधुमेह का खतरा
बिस्किट में अत्यधिक चीनी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होते हैं। चाय के साथ इन्हें खाने से रक्त शर्करा का लेवल तेजी से बढ़ता है और फिर अचानक गिर जाता है। यह बार-बार होने वाला उतार-चढ़ाव न केवल ऊर्जा में कमी लाता है, बल्कि लंबे समय में इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ाकर टाइप 2 मधुमेह के खतरे को बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या चाय को दोबारा गर्म करके पी सकते हैं? जानें क्या कहते हैं शोध
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेट की समस्या - फोटो : Adobe Stock
पाचन और एसिडिटी की समस्या
बिस्किट और चाय का कंबीनेशन अक्सर पाचन तंत्र पर भारी पड़ता है। रिफाइंड आटे की चिपचिपाहट और चाय में मौजूद टैनिन एक साथ मिलकर पाचन को धीमा करते हैं। इसके अलावा, चाय में मौजूद एसिडिटी और बिस्किट में मौजूद तेल पेट में गैस, सूजन और एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें