फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Type O Blood: क्या वास्तव में वरदान है यह ब्लड ग्रुप? शोधकर्ताओं ने बताया- ऐसे लोगों की उम्र हो सकती है लंबी

Mon, 29 May 2023 02:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ओ ब्लड ग्रुप वालों के फायदे - फोटो : self
जिस तरह से हमारा शरीर एक दूसरे से भिन्न है, ठीक उसी प्रकार से ब्लड ग्रुप भी हर किसी में अलग-अलग होता है। यहां तक कि बच्चों में भी माता-पिता से अलग ब्लड ग्रुप हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रक्त की संरचना व्यक्तियों के बीच भिन्न होती है। ब्लड ग्रुप मुख्यरूप से चार प्रकार का- ए, बी, एबी और ओ होता है।

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि हमारा ब्लड ग्रुप इस बात पर निर्भर करता है कि हमारी लाल रक्त कोशिकाओं की सतह पर कौन से एंटीजन हैं? बहरहाल, इस बात से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है कि आपका ब्लड ग्रुप क्या है।

हालांकि कुछ अध्ययन कहते हैं कि कुछ खास ब्लड ग्रुप वाले लोगों में विशेष क्वालिटी हो सकती है। जैसे एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप ओ होता है, वह अन्य ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में अधिक जाते हैं। आखिर इसके पीछे क्या तर्क है, आइए आगे विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ब्लड ग्रुप ओ के लाभ - फोटो : istock
ब्लड ग्रुप ओ की खासियत

ब्लड ग्रुप ओ कुछ मामलों में खास जरूर है, इसे यूनिवर्सल डोनर ग्रुप भी माना जाता है। यानी कि अगर आपका ब्लड ग्रुप ओ है तो आप किसी दूसरे ब्लड ग्रुप वाले लोगों को भी रक्तदान कर सकते हैं। दुर्घटनाओं के समय जब समान ब्लड ग्रुप नहीं मिल पाता है तो ब्लड ग्रुप ओ वाला रक्त देकर किसी भी रोगी की जान बचाई जा सकती है।

पर ये ब्लड ग्रुप आपके स्वयं के लिए किस प्रकार से लाभकारी हो सकता है, इस बारे में अध्ययनों में शोधकर्ताओं ने कई लाभ बताए हैं। शोध के मुताबिक ब्लड ग्रुप ओ वाले लोगों में हृदय रोग, कुछ प्रकार के कैंसर, मलेरिया आदि का जोखिम कम होता है, इस प्रकार से ऐसे लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी अधिक हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
धमनियों में ब्लॉकेज की स्थिति - फोटो : istock
हृदय रोगों के जोखिम से बचाव

शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि टाइप ओ ग्रुप वाले लोगों में हृदय रोग और रक्त के थक्के जमने का जोखिम अपेक्षाकृत कम होता है, हालांकि ऐसे लोग रक्तस्राव या रक्तस्राव विकारों के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि  टाइप ओ ग्रुप वालों की तुलना में टाइप ए और बी रक्त समूह वाले लोगों में डीप वेन थ्रंबोसिस विकसित होने का जोखिम 51% अधिक और पल्मोनरी इंबोलिज्म का खतरा 47% अधिक था। ये गंभीर रक्त के थक्के वाले विकार हैं जो हार्ट फेलियर के जोखिम को भी बढ़ा सकते हैं।

4 of 5
कैंसर के जोखिमों को कैसे कम करें? - फोटो : Pixabay
कुछ प्रकार के कैंसर से बचाव

इसी तरह से ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में A, AB, और B वालों की तुलना पेट में कैंसर होने का जोखिम भी कम होता है। विशेष रूप से, टाइप ए रक्त वाले लोगों को पेट का कैंसर होने की आशंका अधिक बताई गई है। शोधकर्ताओं को लगता है कि ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि टाइप ए रक्त वाले लोग एच. पाइलोरी संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। यह एक बैक्टीरिया है जो आमतौर पर पेट में पाया जाता है और सूजन-अल्सर पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लड ग्रुप और स्ट्रेस का जोखिम - फोटो : Pixabay
स्ट्रेस का जोखिम भी कम

तनाव आपके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर को बढ़ा देता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि टाइप-ए रक्त वाले लोगों में कोर्टिसोल अधिक हो सकता है, इसलिए आपको तनावपूर्ण स्थितियों से निपटने में कठिनाई हो सकती है। जबकि टाइप-ओ वाले लोगों में इसका जोखिम कम पाया गया है। स्ट्रेस की समस्या को कई गंभीर रोगों को बढ़ाने वाला भी माना जाता है। लंबे समय तक रहने वाले स्ट्रेस से ब्लड प्रेशर और हृदय रोग हो सकते हैं।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें