फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों की बदबू को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं ये बीमारियां

Fri, 16 Apr 2021 08:45 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कई बड़ी बीमारियों का संकेत भी हो सकता है - फोटो : Social Media

Medically reviewed by Dr. Deepak Mahavar

डॉ दीपक माहवर, श्वास रोग विशेषज्ञ

सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल, नागपुर

डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.डी, डी.एन.बी

अनुभव- 10 वर्ष
सांसों से आने वाली बदबू जहां आपको अन्य लोगों की बीच शर्मिंदगी का अहसास करवा सकती है। वहीं इस समस्या को हल्के में लेना आपके लिए भारी पड़ सकता है। सांसों की बदबू को अधिकतर लोग मुंह के स्वास्थ्य से जोड़कर देखते हैं। मुंह का बुरा स्वास्थ्य एक कारण जरूर हो सकता है लेकिन यह कई बड़ी बीमारियों का संकेत भी हो सकता है इसलिए समय रहते चिकित्सक से परामर्श जरूर लें। अगली स्लाइड्स से जानिए सांसों से बदबू आना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है। 

विज्ञापन

2 of 5
दांत व मसूड़ों में जीवाणु बढ़ते ही जाते हैं - फोटो : Pixabay

मधुमेह
जो व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित होता है उसके मुंह से अजीब सी बदबू आती रहती है। मधुमेह के दौरान शरीर में कई तरह के मेटाबॉलिक बदलाव आने लगते हैं। साथ ही अतिरिक्त ग्लूकोज के कारण दांत व मसूड़ों में जीवाणु बढ़ते ही जाते हैं। यह भी एक कारण है कि मुंह खोलने पर सांस की बदबू आती है। मधुमेह होने पर शरीर में किटोन घुलने लगते हैं, एक कारण यह भी है कि मधुमेह के मरीज की श्वास असामान्य हो जाती है। 

विज्ञापन

3 of 5
पेट में गड़बड़ होने पर गैस की समस्या होने लगती है - फोटो : social media

पाचनतंत्र में गड़बड़
पाचनतंत्र खराब होना का एक लक्षण यह भी होता है कि मुंह से अजीब बदबू आने लगती है। पेट में गड़बड़ होने पर गैस की समस्या होने लगती है जिसमें कई बार गैस बाहर नहीं निकल पाती है तो वो सांसों के मुंह से बाहर आती है जिससे कि आपकी सांसें बदबूदार होने लगती है। एसिड रिफ्लक्स होने पर सांस से बदबू आती है क्योंकि डकार के साथ एसिड मुंह तक आ जाता है जिससे कि लंबे समय तक मुंह से बदबू आती ही रहती है। 

4 of 5
यह लक्षण शुरुआत में ही दिखाई देने लगता है - फोटो : सोशल मीडिया

कैंसर
मुंह का कैंसर होने पर भी प्राथमिक लक्षणों के रूप में सांसें बदबूदार होने लगती हैं। फेफड़ों का कैंसर होने पर भी सांसों से बदबू आती है। यह लक्षण शुरुआत में ही दिखाई देने लगता है। इसके साथ ही कैंसर के उपचार के लिए उपयोग में आने वाली कीमोथेरेपी से मुंह सूखने लगता है, मुंह में लार का उत्पादन कम होता है। जिस वजह से मुंह से बदबू आने लगती है। मुंह में ठीक से लार नहीं बन पाती है तो बदबू आने लगती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यह समस्या होने पर मुंह से बदबू आती है - फोटो : social media

जेरोस्टोमिया
जेरोस्टोमिया को ड्राय माउथ भी कहा जाता है। यह समस्या होने पर मुंह से बदबू आती है क्योंकि ऐसा होने पर हमारे मुंह में सही मात्रा में सलाइवा नहीं होता है जबकि सलाइवा हमारे मुंह को साफ रखता है। सलाइवा न होने पर मुंह में जीवाणुओं का संक्रमण बढ़ जाता है, जो कि मसूड़े की समस्या को पैदा करता है, साथ ही बार-बार दांतों को ब्रश करने के बाद भी मुंह से बदबू आने की ये समस्या खत्म नहीं होती है। 

नोट- यह लेख सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल के डॉक्टर दीपक माहवर से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर दीपक महावर पिछले 10 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री एम.बी.बी.एस गवर्नमेंट कॉलेज एंड हॉस्पिटल, नागपुर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें