फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत हो सकती है खराब

Mon, 05 Apr 2021 03:59 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बीमार पड़ने की संभावनाएं थोड़ी कम हो जाएगी - फोटो : pixabay

गर्मियों में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि कभी भी आपको कोई भी समस्या हो सकती है। ऐसे में यदि आप संतुलित आहार का सेवन करेंगे तो आपके बीमार पड़ने की संभावनाएं थोड़ी कम हो जाएगी। आप फूड पॉइजीनिंग, डायरिया आदि समस्याओं से दूर रह सकेंगे और आपकी दैनिक जीवनचर्या पर भी इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप सर्दियों की तरह ही स्वस्थ जीवन जी सकेंगे। अगली स्लाइड्स से डॉ रीना करोसिया, डाइटीशियन, अरिहंत हॉस्पिटल से जानिए गर्मियों में किन चीजों का सेवन नहीं करनी चाहिए। 

 

 
विज्ञापन

2 of 6
स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है - फोटो : amar ujala

चाय
यदि दफ्तर में बैठे-बैठे आपको तीन से चार बार चाय पीने की आदत है तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। सर्दियों में तो फिर भी यह चल जाता है लेकिन गर्मियों में ऐसा करने से आपको पेट की समस्याएं हो सकती हैं। कॉफी के सेवन से भी आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। इसमें मौजूद कैफीन और शुगर से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। 

विज्ञापन

3 of 6
ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है - फोटो : social media

ड्राई फ्रूट्स 
कई लोगों की चलते- फिरते ड्राई फ्रूट्स खाने की आदत होती है। कई लोग भूख लगने पर भी इनका सेवन करते हैं लेकिन गर्मियों में इनका अधिक सेवन करना आपको समस्या में डाल सकता है। ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है जिससे कि शरीर में गर्मी बढ़ सकती है इसलिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। 

4 of 6
सॉस में मोनोसोडियम ग्लूटामेट पाया जाता है - फोटो : सोशल मीडिया

सॉस
गर्मियों में तरह-तरह के सॉस भी आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह सॉस हानिकारक साबित हो सकते हैं। कई सॉस में मोनोसोडियम ग्लूटामेट पाया जाता है जो कि सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं। इससे शरीर में फूड पॉइजीनिंग हो सकती है इसलिए बच्चों को गर्मी में घर का बना सॉस ही दें। 

विज्ञापन

5 of 6
इसकी तासीर बहुत गर्म होती है - फोटो : social media

आइसक्रीम 
गर्मियों में आइसक्रीम खाना किसे अच्छा नहीं लगता लेकिन यह आइसक्रीम नुकसान भी उतना ही पहुंचाती है। यह बाहर से तो ठंडी होती है लेकिन इसकी तासीर बहुत गर्म होती है इसलिए आइसक्रीम पेट में गर्मी का कारण भी बन सकती है। साथ ही दिल की सेहत के लिए भी इसका अधिक सेवन बिल्कुल ठीक नहीं है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शरीर में कॉलेस्ट्रॉल और फैट की मात्रा बढ़ जाती है - फोटो : social media
तैलीय खाना
गर्मियों में तैलीय खाने को जितना हो सके, न ही कहें तो बेहतर है। तैलीय खाने से पेट खराब होता है और बेचैनी भी होती है। इसके अधिक सेवन से शरीर में कॉलेस्ट्रॉल और फैट की मात्रा बढ़ जाती है इसलिए इसके सेवन से परहेज करना बहुत आवश्यक है नहीं तो आप अनजाने में ही किसी बड़ी समस्या को न्योता दे देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें