फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दौरान इस तरह की चीजें खाने से ठीक होने में लगता है समय, न करें सेवन

Thu, 20 May 2021 02:36 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इसका सीधा प्रभाव आपकी रिकवरी पर पड़ेगा - फोटो : pixabay

Medically Reviewed by Deepika Garg
दीपिका गर्ग
डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर
डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन
अनुभव- 28 वर्ष

कोरोना होने पर इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि मरीज को खाने में क्या दिया जा रहा है। मरीज के खान-पान पर बहुत अधिक तक निर्भर करता है कि वह कितनी जल्दी ठीक हो जाएगा। कई लोग सोचते हैं कि कोरोना होने पर पेट से जुड़ी तो कोई समस्या है ही नहीं, ऐसे में मरीज को कुछ भी खाने के लिए दिया जा सकता है लेकिन इस बात को आपको समझना होगा कि यदि हर चीज का आप सेवन करेंगे तो इसका सीधा प्रभाव आपकी रिकवरी पर पड़ेगा। अगली स्लाइड्स से जानिए किन चीजों का सेवन करने से आपको ठीक होने में लग सकता है लंबा समय। 


 
विज्ञापन

2 of 5
पैक किया हुआ फूड न लें - फोटो : Social media

पैकेज्ड फूड
जब बहुत अधिक भूख लगती है तो हम अक्सर पैकेज्ड फूड का सेवन करते हैं लेकिन यदि आपको कोरोना हुआ है तो भूलकर भी पैक किया हुआ फूड न लें क्योंकि इनमें सोडियम एवं प्रिडर्वेटिव्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जिससे कि शरीर में सूजन आने लगती है, साथ ही इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। ऐसा होने पर कोरोना से ठीक होने में काफी समय लगने लगता है। 

विज्ञापन

3 of 5
काली मिर्च का सेवन इस समय आपके लिए लाभदायक साबित होगा - फोटो : iStock

मसालेदार खाना 
कई बार कोरोना होने पर कुछ खाने का दिल ही नहीं करता है। ऐसे में घर के सदस्य मरीज को ऐसा कुछ देने लगते हैं जो उसे बहुत पसंद हो लेकिन इस तरह का खाना कोरोना मरीज के गले को और भी खराब कर सकता है। तला हुआ या किसी भी तरह का ठंडा खाना कोरोना मरीजों के लिए ठीक नहीं होता है। खाने में लाल मिर्च का सेवन न करते हुए काली मिर्च का सेवन इस समय आपके लिए लाभदायक साबित होगा। 

4 of 5
आपको पेट में सूजन होने लगे - फोटो : सोशल मीडिया

मीठे ड्रिंक्स
हो सकता है कि आपके मुंह का स्वाद जब बिगड़ रहा हो तो आपको लगता हो कि आपको कोई मीठा ड्रिंक पीना चाहिए लेकिन मीठे ड्रिंक्स और सोडा पीने से हो सकता है कि आपको पेट में सूजन होने लगे। ऐसा होने पर आपको ठीक होने में बहुत समय लग सकता है इसलिए यदि कुछ पीने का दिल कर ही रहा है तो सिर्फ नींबू पानी पिएं और वो भी बहुत अधिक ठंडा न लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सादी खिचड़ी का सेवन करके अपनी दवा लें - फोटो : iStock

जल्दी ठीक होने के लिए खिचड़ी खाएं
कोरोना के मरीज यदि जल्दी ठीक होना चाहते हैं तो उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प है कि वे हरी सब्जियों के साथ बनने वाली सादी खिचड़ी का सेवन करके अपनी दवा लें। ये आसानी से पच भी जाएगी और आपको ऊर्जा भी मिलेगी। इसके अलावा यदि बिल्कुल भी कुछ नहीं खा पा रहे हैं तो मरीज को दाल का पानी दें। दाल का पानी मरीज आसानी से पी सकेंगे। उसको पीने के बाद उन्हें पेट में भारीपन या घबराहट आदि की भी समस्या नहीं होगी। शरीर में कमजोरी नहीं आएगी और मरीज जल्दी ठीक हो जाएंगे।

नोट- यह लेख आनंद वेलनेस सेंटर की डाइटीशियन डॉक्टर दीपिका गर्ग से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर दीपिका गर्ग पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने अपनी डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर से ली है।

 

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें