आम से बढ़ता है शुगर लेवल?
- फोटो : Pixabay
जरूर लें डॉक्टर की सलाह
आम विटामिन्स, खनिजों और फाइबर से भरपूर होते हैं और ये सभी प्रमुख पोषक तत्व है जो लगभग किसी भी आहार की पोषण गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं। आम से दैनिक विटामिन-सी की 65 फीसदी जरूरतों की पूर्ति भी की जा सकती है जो प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद करता है। मधुमेह रोगियों में कमजोर इम्युनिटी भी बड़ी समस्या रही है।
इन फायदों को देखते हुए आम को लाभकारी माना जा सकता है, बस दिक्कत बढ़ाती है इसमें मौजूद कैलोरी की मात्रा। यदि आप डायबिटिक हैं और आम खाना चाह रहे हैं तो बेहतर है कि आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।