गर्मियों का मौसम दस्तखत दे चुका है, सूरज अपने तेवर दिखाने लगा है, ऐसे में बहुत जरूरी है कि आंखों की विशेष देखभाल की जाए। सूरज की किरणों में छुपी हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणें गर्मी में आपकी आँखों को अनजाने में ही खतरे में डाल सकती हैं। ऐसे में आंखों में जलन, लालपन, खुजली इत्यादि समस्याएं होना शुरू हो सकती हैं, जो कि आगे चलकर बड़ा रूप भी ले सकती हैं। जैसे- जैसे गर्मी बढ़ने लगेगी, घर से बाहर निकलने से पहले बहुत आवश्यक हो जाएगा कि आप आंखों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। अगली स्लाइड्स में प्रस्तुत हैं नेत्र विशेषज्ञ द्वारा सुझाए गए चश्मे से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स जो आँखों की विशेष देखभाल करने में आपकी सहायता करेंगे।
चिकित्सकीय सलाह
डॉ. चारुदत्त कलमकर, आई सर्जन एंड डायरेक्टर
श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल, रायपुर, छत्तीसगढ़