फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: अचानक चक्कर आना या सिर घूमना हो सकता है इस गंभीर बीमारी का संकेत, जानें पूरे लक्षण

Fri, 01 Aug 2025 07:52 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अचानक चक्कर आना या सिर घूमना वर्टिगो नामक बीमारी से जुड़ा हुआ हो सकता है। वर्टिगो एक गंभीर समस्या जो कान से जुड़ा हुआ है, अगर समय रहते इसका इलाज न किया गया तो यह जानलेवा भी हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
चक्कर आना - फोटो : Adobe Stock
Sudden Dizziness Causes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार हमें अचानक चक्कर आने या सिर घूमने जैसा महसूस होता है। अक्सर हम इसे थकान या कमजोरी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह हर बार सामान्य नहीं होता। अगर आपको बार-बार या अचानक सिर घूमने जैसा अनुभव होता है, तो यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है।

यह लक्षण विशेष रूप से वर्टिगो नामक बीमारी से जुड़ा हुआ है। वर्टिगो एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति को लगता है कि उसके आस-पास की दुनिया घूम रही है, जबकि वह पूरी तरह से स्थिर होता है। यह सिर्फ एक साधारण चक्कर नहीं, बल्कि एक ऐसी अनुभूति है जो दैनिक कार्यों को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
क्या होता है वर्टिगो बीमारी? - फोटो : Adobe Stock
वर्टिगो की समस्या आंतरिक कान से जुड़ी होती है। हमारे कान में संतुलन बनाए रखने के लिए एक जटिल प्रणाली होती है। सबसे आम प्रकार के वर्टिगो को सौम्य पैरॉक्सिस्मल पोजीशनल वर्टिगो(बीपीपीवी) कहा जाता है। यह तब होता है जब कान के अंदरूनी हिस्से में मौजूद छोटे-छोटे कैल्शियम कण अपनी सही जगह से हटकर अर्धवृत्ताकार नलिकाओं में चले जाते हैं।

इन कणों के जगह बदल जाने से मस्तिष्क को गलत संकेत मिलते हैं, जिससे व्यक्ति को लगता है कि वह घूम रहा है, भले ही वह न घूम रहा हो। यह स्थिति उम्रदराज लोगों में अधिक देखी जाती है, लेकिन सिर में लगी चोट या अन्य कारणों से किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: अचानक चक्कर आना या सिर घूमना हो सकता है इस गंभीर बीमारी का संकेत, जानें पूरे लक्षण
विज्ञापन

3 of 5
वर्टिगो के लक्षण - फोटो : Freepik
वर्टिगो के लक्षण
वर्टिगो के लक्षण आमतौर पर अचानक शुरू होते हैं और कुछ सेकंड्स या मिनट तक ही रहते हैं। इसका सबसे प्रमुख लक्षण अचानक सिर चकराना या घूमना है, जो अक्सर सिर की स्थिति बदलने पर होता है। उदाहरण के लिए, जब आप बिस्तर पर करवट लेते हैं, सिर को अचानक ऊपर उठाते हैं, नीचे झुकते हैं या गर्दन को तेजी से घुमाते हैं, तो यह लक्षण महसूस हो सकता है।

इसके साथ ही, उल्टी आना, संतुलन खोना और आंखों का अनियंत्रित तरीके से हिलना भी इसके अन्य लक्षण होते हैं। ये लक्षण हालांकि कम समय के लिए होते हैं, लेकिन इनकी वजह से व्यक्ति को काफी बेचैनी और घबराहट महसूस हो सकती है।

ये भी पढ़ें- चिंता: ऑनलाइन गेम्स की लत और बढ़ते खुदकुशी के मामले, मनोचिकित्सक से जानिए आखिर क्या है इसके पीछे की वजह?

4 of 5
वर्टिगो बीमारी के लक्षण - फोटो : Freepik.com
लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
अगर आपको इस तरह के लक्षण बार-बार महसूस होते हैं, तो इसे अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है। हालांकि, बीपीपीवी का इलाज संभव है, लेकिन अचानक चक्कर आना या संतुलन खोना किसी और गंभीर स्वास्थ्य समस्या, जैसे स्ट्रोक, मस्तिष्क ट्यूमर या मल्टीपल स्केलेरोसिस का भी संकेत हो सकता है।

इसलिए, सही कारण का पता लगाने के लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना बहुत जरूरी है। डॉक्टर शारीरिक जांच और कुछ परीक्षणों के जरिए वर्टिगो के प्रकार का पता लगाते हैं और उसके अनुसार इलाज शुरू करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉक्टर - फोटो : Freepik.com
वर्टिगो का उपचार
डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की देखरेख में 'एपले मैन्यूवर' जैसी तकनीकें इस्तेमाल की जाती हैं। इस प्रक्रिया में, सिर की कुछ विशेष गतिविधियों के माध्यम से उन कैल्शियम कणों को वापस उनकी सही जगह पर लाया जाता है। यह तकनीक बहुत प्रभावी होती है और कुछ ही दिनों में मरीजों को चक्कर आने की समस्या से राहत दिला सकती है। इसलिए, अगर आपको वर्टिगो के लक्षण महसूस होते हैं, तो घबराएं नहीं और सही समय पर किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लें, ताकि आप एक स्वस्थ और सामान्य जीवन जी सकें।

-------------------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें