फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ अलर्ट: दिवाली-पटाखों की मस्ती बच्चों की सेहत पर पड़ सकती है भारी, सभी माता-पिता रखें इन बातों का ध्यान

Sat, 07 Nov 2026 07:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali 2026: दिवाली पर पटाखों का धुआं, तेज आवाज और चिंगारियां बच्चों की सेहत के लिए खतरा बन सकती हैं। इससे सांस, आंख और सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। वहीं, ज्यादा मिठाई और जंक फूड से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। माता-पिता को बच्चों की सुरक्षा का खास ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों के लिए सेहतमंद दिवाली - फोटो : Amarujala.com/AI
दिवाली हम सभी के लिए खुशियों और उत्साह का त्योहार है। रंग-बिरंगी लाइट्स, मिठाइयां, नए कपड़े और पटाखे इसे काफी खास बना देते हैं। बच्चे इस त्योहार पर सबसे ज्यादा खुश दिखते हैं। लेकिन त्योहार की मस्ती में बच्चों की सेहत और सुरक्षा को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

पटाखों से निकलने वाला धुआं बच्चों के फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है, जबकि तेज आवाज सुनने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा पटाखों से जलने, आंखों में चोट लगने और हाथ-पैर में गंभीर चोट आने का खतरा भी रहता है। छोटे बच्चों में सांस की नली और फेफड़े पूरी तरह विकसित हो रहे होते हैं, इसलिए वायु प्रदूषण का असर उन पर ज्यादा पड़ सकता है।

यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी माता-पिता को दिवाली के दिनों में बच्चों की सेहत और उनकी देखभाल को लेकर खास सावधानी बरतते रहने की सलाह देते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पटाखों को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : Adobe Stock
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, दिवाली पर ज्यादा मिठाई और जंक फूड खाने से पेट और ब्लड शुगर से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं। बच्चे चूंकि खान-पान को लेकर ज्यादा सावधानी नहीं बरत पाते, ऐसे में माता-पिता को त्योहारों में खास सावधानी बरतनी चाहिए। माता-पिता को बच्चों की सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए।

पटाखों का धुआं बिगाड़ सकता है सांस की सेहत
 
  • बच्चों के लिए पटाखों से निकलने वाला धुआं परेशानी बढ़ा सकता है। इसमें मौजूद बारीक प्रदूषक कण और गैसें सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंचती हैं। इससे खांसी, गले में जलन, सांस लेने में दिक्कत और अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं। जिन बच्चों को पहले से अस्थमा या एलर्जी है, उन्हें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 5
सुरक्षित तरीके से जलाएं पटाखे - फोटो : Adobe Stock
पटाखों से जलने और चोट लगने का खतरा
  • फुलझड़ी और अनार जलाते समय चोट लगने के मामले हर साल देखे जाते रहे हैं। पटाखे हाथ में फटने, चिंगारी कपड़ों पर गिरने या गलत तरीके से जलाने पर हाथ, चेहरे और पैरों में गंभीर चोट आ सकती है। छोटे बच्चों की त्वचा भी अपेक्षाकृत पतली होती है, इसलिए जलने से नुकसान ज्यादा हो सकता है। बच्चों को पटाखे जलाते समय दूर रखें और खास सावधानी का ध्यान रखें।

आंखों को पहुंच सकता है नुकसान
  • पटाखों से निकलने वाली चिंगारी, गर्म राख और बारूद के कण आंखों में जा सकते हैं। इससे जलन, लालिमा, कॉर्निया में चोट और गंभीर मामलों में नजर को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। इसलिए बच्चों को पटाखों के बिल्कुल पास न रहने दें, दूर से अपनी निगरानी में पटाखे जलाएं। 

तेज आवाज से सुनने की क्षमता पर असर
  • पटाखों की तेज आवाज बच्चों के कानों को नुकसान पहुंचा सकती है। बहुत तेज धमाका कान के पर्दे और सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। छोटे बच्चों को तेज आवाज से डर, बेचैनी और नींद में परेशानी भी हो सकती है।

4 of 5
खान-पान को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : Amarujala.com/AI
ज्यादा मिठाई और जंक फूड से बढ़ सकती है दिक्कतें

दिवाली पर बच्चे अक्सर चॉकलेट, मिठाई, चिप्स और दूसरी चीजें ज्यादा खाने लगते हैं। अधिक चीनी और तला-भुना खाना पेट दर्द, गैस और अपच की समस्या बढ़ा सकता है। मिलावटी मिठाइयों से फूड पॉइजनिंग का खतरा भी हो सकता है। ज्यादा कैलोरी वाली चीजें बच्चों में अधिक वजन और मोटापे की दिक्कत बढ़ाने वाली हो सकती है जिसको लेकर सभी माता-पिता को अलर्ट रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी - फोटो : Adobe Stock
बच्चों की सुरक्षा के लिए माता-पिता किन बातों का रखें ध्यान?

बच्चे दिवाली का पूरी तरह से और सुरक्षित आनंद ले पाए इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
 
  • छोटे बच्चों को पटाखे न जलाने दें।आतिशबाजी का आनंद सुरक्षित दूरी से लें।
  • बच्चों को सिंथेटिक और ढीले कपड़ों की जगह सूती और आरामदायक कपड़े पहनाएं।
  • पटाखे जलाने की जगह खुली हो और वहां पानी व रेत की बाल्टी रखें।
  •  प्रदूषण ज्यादा होने पर बच्चों को बाहर खेलने न भेजें।
  • अस्थमा के बच्चों की दवाएं और इनहेलर पास रखें।
  •  बच्चों को मिठाई और जंक फूड कम दें, हाई कैलोरी वाली चीजें सेहत के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें