Diwali Health Digestion Tips: कौन नहीं चाहता है कि दिवाली में ढेर सारी मिठाइयों और लजीज पकवान खाएं? ये एक ऐसा त्योहार है जिसमें लोग कई तरह की मिठाई, तले-भुने व्यंजनों और स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेते हैं। अक्सर लोग इसका सेवन अनियंत्रित मात्रा कर लेते हैं, जिसका सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। अत्यधिक फैट, चीनी और भारी भोजन के कारण पेट में एसिडिटी, अपच, पेट फूलना और कब्ज जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।
कई बार तो खानपान की लापरवाही से फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में आप कुछ घर में मौजूद कुछ आसान नुस्खे आजमा सकते हैं, ये घरेलू नुस्खे बेहद प्रभावी होते हैं। ये नुस्खे न केवल पेट की गर्मी और सूजन को ठीक करते हैं, बल्कि पाचन क्रिया को भी तेजी से सामान्य बनाने में मदद करते हैं। आइए इस लेख में ऐसे ही चार प्रभावी घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं, जिससे आप अपने पाचन को सामान्य कर सकते हैं।