फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: मनाएं सेहतमंद दिवाली, आज उत्सव के दौरान इन बातों का रखें विशेष ख्याल, त्योहार का मजा होगा दोगुना

Mon, 24 Oct 2022 11:50 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पटाखों से होने वाला प्रदूषण और इसके नुकसान - फोटो : istock
देशभर में आज दीपावली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मिठाइयों के साथ रोशनी-पटाखों का यह उत्सव कई मामलों में खास होता है। अमर उजाला परिवार की तरफ से भी आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। आज दीपावली का त्योहार मनाते समय सेहत और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, पटाखों को जलाते समय की गई लापरवाही चोट-जलन का कारण बनती है, वहीं खान-पान को लेकर ध्यान न देना पाचन से लेकर डायबिटीज और वजन बढ़ने का कारण बन सकतr है। दीपावली के उत्सव के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखकर आप सभी इस त्योहार के उमंग और उत्साह को बढ़ा सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, त्योहारों के उत्सव के बीच सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। जिन लोगों को पहले से ही किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या है, उन्हें और भी अलर्ट रहने की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं कि दीपावली के त्योहार को सेहतमंद बनाने के लिए क्या किया जाना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
योग के अभ्यास की आदत बनाएं - फोटो : Pixabay
स्वस्थ दिनचर्या का करें पालन

त्योहारों का पूरी तरह से आनंद तभी लिया जा सकता है, जब आप स्वस्थ और फिट हों। दीपावली वाले दिन भी व्यायाम की दिनचर्या को बनाए रखें। दिवाली में डाइट और फिटनेस के उपायों का पालन करके अपनी खुशियों को दोगुना कर सकते हैं। व्यायाम की आदत शरीर से अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने और फिटनेस को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है। अगर आप त्योहारों में मिठाइयां, तली-भुनी चीजें खा भी लेते हैं तो भी व्यायाम की दिनचर्या की मदद से इसके दुष्प्रभावों को कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का रखें ध्यान - फोटो : iStock
त्योहारों में खान-पान का रखें विशेष ध्यान

दिवाली ढेर सारे स्वादिष्ट भोजन और मिठाइयों का त्योहार है। हालांकि इन आहारों के चयन को लेकर सावधानी बरतें। यदि आपको डायबिटीज है तो मीठी या हाई कैलोरी-कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन न करें। पर्याप्त पानी पीते रहें इससे शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है। पानी पीते रहने से शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करते रहना भी आसान होता है।

4 of 5
प्रदूषण के कारण सांस की समस्याओं का खतरा - फोटो : iStock
सांस के रोगी बरतें सावधानी

अस्थमा या सांस के मरीजों को पटाखों को न जलाने और प्रदूषित वातावरण से बचाव करते रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से बचाव के लिए हमेशा अपना इनहेलर पास में रखना चाहिए। तैलीय खाना खाने से बचें और पटाखों के धुएं से दूर रहें। सांस के रोगियों को बाहर और इनडोर दोनों प्रकार के प्रदूषण से बचाव करते रहने की सलाह दी जाती है। दीपावली की शाम को घर के भीतर ही रहने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पटाखों से जलने या चोट लगने की समस्या - फोटो : istock
पटाखों को जलाते समय रहें अलर्ट

स्वास्थ्य विशेषज्ञ पटाखों को न जलाने की सलाह देते हैं, इससे प्रदूषण और चोट लगने का खतरा हो सकता है। यदि आप पटाखे जला रहे हैं तो विशेष सावधानी बरतें। बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें या बहुत नजदीक से पटाखे न जलाएं। पटाखे जलाते समय हमेशा मास्क पहनकर रखें जिससे इससे निकलने वाला हानिकारक धुआं शरीर में न प्रवेश करने पाए। पटाखों से अगर जल जाएं तो तुरंत उस हिस्से को साफ करके एलोवेरा जेल या एंटीबायोटिक मलहम लगाएं। 



----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें