फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियां जरूर जान लें क्या हैं वैक्सिंग के खतरे?

Tue, 20 Sep 2016 05:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : getty images
लड़कियां शरीर की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए कई तरीके अपनाती हैं। इसमें से एक है वैक्सिंग। शरीर से बालों को हटाने के इस तरीके में बहुत दर्द का सामना करना पड़ता है। अंडर आर्म्स और प्राइवेट पार्ट की हेयर रिमूविंग पर लड़कियां खास ध्यान देती हैं।

 
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : getty images
इसके लिए आजकल बिकनी वैक्स का ट्रेंड जोरों पर है। बिकनी लाइन के बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग और शेविंग का सहारा लेती हैं। शोध कहते हैं कि इससे संक्रमण होने का डर रहता है।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : getty images
एक शोध में ये बात सामने आई है कि जो महिलाएं अक्सर बिकनी वैक्स कराती हैं उनमें सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज यानी एसटीआई होने का खतरा रहता है। जामा डर्माटोलोजी ऑफ जरनल में हुए अध्ययन में इसका खुलासा हुआ।

4 of 9
- फोटो : getty images
प्यूबिक हेयर (वैजाइना के बाल) हटाने के दौरान वायरस या बैक्टीरिया शरीर के अंदर चले जाते हैं। यानी एसटीडी के बढ़ने के कारणों में प्यूबिक हेयर रिमूविंग भी एक है।

 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : getty images
दरअसल, वैक्सिंग से त्वचा को नुकसान पहुंचता है। स्टडी में पाया गया कि खराब वैक्सिंग टूल के प्रयोग से बैक्टीरिया ट्रांसफर होते हैं। साथ ही ये सामने आया कि प्यूबिक हेयर वैक्सिंग करने से स्किन जलने का खतरा रहता है।

 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : getty images
बैक्टिरियल इंफेक्शन से बचने के लिए वैक्सिंग में इस्तेमाल किया जाने वाले औजार साफ होने चाहिए। वैक्सिंग के बाद टाइट कपड़े पहनेंगी तो जलन-सूजन जैसी परेशानी भी हो सकती है। कॉटन के इनरवेयर या फिर ढीले-ढाले कपड़े पहनें।

 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : getty images
पीरियड्स से पहले ब्राजीलियन वैक्सिंग कराने से बचें। ध्यान रखें कि आप जिस पार्लर में जाती हैं वह साफ-सुथरा हो और वैक्सिंग करने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट के हाथ साफ हों।

 

8 of 9
- फोटो : getty images

वैक्स का तापमान सही होना चाहिए वरना यह स्किन को जला सकता है। वैक्स में प्रयोग होने वाली स्ट्रिप्स नई हों। इसके अलावा फर्स्ट एड किट और ऐंटिसेप्टिक भी वहां पास में हो।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : getty images
वैक्सिंग पूरी होने के बाद साफ कपड़े या नैपकिन से पोछें। स्किन सूखने पर कॉटन के या फिर ढीले-ढाले कपड़े पहनें। इसके तुरंत बाद नहा लें। कम से कम 24 घंटों के लिए ढीले कपड़े पहनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें