सिस्ट के कारण होने वाली दिक्कतें
- फोटो : Freepik.com
स्टमक सिस्ट के जोखिम
स्टमक सिस्ट आमतौर पर सौम्य होती है, लेकिन अगर समय पर पहचान और इलाज न किया जाए तो यह कई स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है। सबसे बड़ा जोखिम पेट दर्द-सूजन, मतली, उल्टी और पाचन में समस्या होना है। सिस्ट के आकार बढ़ने पर यह पेट की सामान्य कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकती है और भोजन के पाचन में बाधा डाल सकती है।
- कुछ मामलों में सिस्ट फट सकती है जिससे पेट में गंभीर संक्रमण का भी खतरा हो सकता है, जो एक मेडिकल इमरजेंसी है।
- इसके अलावा, अगर सिस्ट खून की नसों पर दबाव डालती है तो इससे ब्लीडिंग या पेट में भारीपन महसूस हो सकता है।
- कुछ दुर्लभ मामलों में स्टमक सिस्ट कैंसर में भी बदल सकती है, खासकर अगर सिस्ट असामान्य कोशिकाओं से बनी हो।
-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।