देशभर में तेजी से बढ़ती गर्मी की समस्या सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण हो सकती है। उच्च तापमान के कारण हीट स्ट्रोक और निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) होने का खतरा रहता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मियों का ये मौसम पाचन स्वास्थ्य के लिए भी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। बढ़ती गर्मी के साथ अपच, गैस, उल्टी, दस्त और पेट में दर्द से संबंधित समस्याओं का खतरा काफी बढ़ जाता है।
खराब आहार, शरीर में पानी की कमी और शरीर की अत्यधिक गर्मी जैसे कई कारक गर्मियों में पाचन समस्याओं का कारण बन सकते हैं। गर्मी के मौसम में पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप कब्ज, एसिड रिफ्लक्स और फूड पॉइजनिंग के मामले बढ़ने लगते हैं। डॉक्टर कहते हैं, इस मौसम में सभी लोगों को पाचन को ठीक रखने के लिए उपाय करते रहना जरूरी है।
कुछ आसान से उपायों की मदद से आप पाचन स्वास्थ्य से संबंधित विकारों को कम कर सकते हैं।