Difference Between Lump And Pimple: अक्सर हम अपने शरीर की त्वचा पर कोई उभार या सूजन देखते हैं, तो उसे मामूली फुंसी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। मगर त्वचा पर उभरी हर आकृति एक जैसी नहीं होती है, इनके पीछे के कारण और खतरे बिल्कुल अलग हो सकते हैं। फुंसी आमतौर पर त्वचा के रोमछिद्रों में तेल और बैक्टीरिया के जमा होने से होती है, जबकि गांठ कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि या तरल पदार्थ से भरी थैली हो सकती है।
वहीं, सूजन शरीर के किसी हिस्से में तरल पदार्थ के जमा होने या चोट के प्रति प्रतिरोधी तंत्र की प्रतिक्रिया होती है। लोग अक्सर गांठ को फुंसी समझने की गलती करते हैं, जिससे कई बार गंभीर बीमारियों का निदान समय पर नहीं हो पाता। त्वचा के इन बदलावों को गहराई से समझना इसलिए जरूरी है क्योंकि एक तरफ जहां फुंसी कुछ दिनों में खुद ठीक हो सकती है, वहीं कुछ गांठें कैंसर जैसी गंभीर स्थिति का संकेत भी हो सकती हैं। ऐसे में आइए इस लेख में गांठ, सूजन और फूंसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।