फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइटिंग करते समय ना करें ये गलतियां, घटने की जगह बढ़ जाएगा वजन

Fri, 14 Apr 2017 01:51 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 6
डाइटिंग
कुछ लोग वजन घटाने के लिए कसरत के साथ-साथ डाइटिंग भी करते हैं। लेकिन वे डाइटिंग करने के सही ढंग से अंजान होते हैं जिस वजह से उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी वजन घटाने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।

ये भी पढ़ें- ज्यादा पसीना आना इशारा है इस बीमारी का, हो जाएं सावधान!
विज्ञापन

डाइटिंग करते समय ना करें ये गलतियां, घटने की जगह बढ़ जाएगा वजन

2 of 6
डाइटिंग
- डाइटिंग करने का सोच रहे हैं तो एकदम से भोजन करना नहीं छोड़ें। अगर अचानक ही खाना छोड़ देंगे तो शरीर को इस आदत में ढलने का समय नहीं मिल पाएगा और आप बीमार पड़ सकते हैं। इसके अलावा वजन घटने की जगह बढ़ भी सकता है। इसलिए हल्के हल्के अपने खाने की आदत बदलें।
विज्ञापन

डाइटिंग करते समय ना करें ये गलतियां, घटने की जगह बढ़ जाएगा वजन

3 of 6
डाइटिंग
-  डाइटिंग पर जाते ही लोग सबसे पहले कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खाना बंद कर देते हैं लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। सभी तत्वों का शरीर में अलग-अलग महत्व होता है इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और अचानक ही इसका सेवन बंद कर देने से मेटाबॉलिज्म घटता है जिससे थकान आदि की समस्या सामने आती है।

डाइटिंग करते समय ना करें ये गलतियां, घटने की जगह बढ़ जाएगा वजन

4 of 6
डाइटिंग
- कई लोगों को वजन घटाने की इतनी जल्दी होती है कि वे रात के खाने के साथ-साथ नाश्ता करना भी बंद कर देते हैं। नाश्ता करना सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। नाश्ता नहीं करने से लोग दिन भर थका-हारा महसूस करते हैं।
विज्ञापन

डाइटिंग करते समय ना करें ये गलतियां, घटने की जगह बढ़ जाएगा वजन

5 of 6
डाइटिंग
- लंबे समय तक भूखे रहने की वजह से लोग बाद में ज्यादा खा लेते हैं जिस वजह से उनका मेटाबॉलिज्म कम होता है। इससे बचने के लिए आपको बीच-बीच में हेल्दी स्नैक्स खाते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाइटिंग करते समय ना करें ये गलतियां, घटने की जगह बढ़ जाएगा वजन

6 of 6
डाइटिंग
- जिस तरह से कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी जैसे तत्वों की शरीर को जरूरत होती है उसी तरह फैट भी सेहत के लिए अच्छा होता है। इसलिए एकदम से इसका सेवन बंद ना करें बल्कि इसकी मात्रा कम कर दें। मोनोअनसैचुरेटेड फैट और ओमेगा 3/6 दिमाग के लिए अच्छे होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें