Medically Reviewed by Dr. I.N. Vajpai
डॉ. आईएन वाजपई
न्यूरो सर्जन
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.एस (जनरल सर्जरी), एमसीएच (न्यूरो सर्जरी), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
अनुभव- 45 वर्ष
हर बीमारी में कुछ न कुछ सावधानियां जरूर रखनी पड़ती हैं, ताकि उनकी गंभीरता से बचा जा सके। गठिया के रोग में भी कुछ ऐसा ही है। इसमें भी कुछ सावधानियां बरतनी पड़ती हैं, खाने वाली कुछ चीजों से दूरी बनाकर रखनी होती है, जिससे कि परेशानियां बढ़ें नहीं। दरअसल, गठिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या बनी रहती है। जरूरी नहीं है कि गठिया शरीर के किसी खास अंग में ही हो, बल्कि शरीर के किसी भी जोड़ में गठिया की समस्या हो सकती है। वैसे तो यह बीमारी बुजुर्गों में अधिक देखने को मिलती है, लेकिन आजकल यह समस्या वयस्कों में भी देखने को मिल रही है। इस बीमारी को समय रहते पहचानने की जरूरत होती है, इसके लक्षणों पर ध्यान देना पड़ता है, वरना यह आगे चलकर गंभीर स्थिति में पहुंचा सकता है।
आइए जानते हैं कि गठिया के मरीजों को किन चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, जिससे परेशानियों को बढ़ने का मौका न मिले।