हृदय रोगी प्रोसेस्ड फूड से करें परहेज
- फोटो : Pixabay
ऐसी चीजों से करें परहेज
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हृदय को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाना है, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, क्या नहीं खाना है? हृदय रोगियों और जिनमें इन बीमारियों का खतरा अधिक है उन लोगों को सेचुरेटेड फैट और ट्रांस-फैट (हाइड्रोजनीकृत तेलों में पाए जाने वाले) वाले आहार से पूरी तरह से बचना चाहिए। ब्लड प्रेशर की समस्या को प्रबंधित करने के लिए दैनिक आहार में सोडियम (विशेषकर नमक) की मात्रा को 1,500 मिलीग्राम या उससे कम रखने की कोशिश करें। कुछ लोगों को डॉक्टर कॉफी और चाय जैसे कैफीनयुक्त पेय से भी परहेज करने की सलाह देते हैं। हृदय रोगों के खतरे को कम करने के लिए आहार पर ध्यान देना बेहद आवश्यक होता है।
--------------------
नोट: यह लेख आहार और पोषण विशेषज्ञ अर्चना सेठी के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। अर्चना, लखनऊ की जानी-मानी पोषण विशेषज्ञ हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।