इम्युनिटी बूस्टर भी हो सकती है
- फोटो : iStock
इम्युनिटी और उम्र बढ़ाने में सहायक
भोजन के साथ कई लोगों की आदत होती है कच्ची हरी मिर्च सलाद की तरह खाने की। विदेशों में तो बकायदा तरह तरह के कैप्सिकम का उपयोग सलाद के तौर पर किया जाता है। मिर्च का इस तरह का उपयोग आपको भरपूर मात्रा में विटामिन सी, ए, ई और बी का डोज़ दे सकता है। इसके अलावा इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। इम्युनिटी बढ़ाने में ये सभी योगदान देते हैं, खासकर विटामिन सी। वहीं विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स उम्र की वजह से होने वाले असर को धीमा कर सकते हैं, त्वचा की चमक को बढ़ा सकते हैं और इन्फ्लेमेशन को कम कर सकते हैं। एक शोध में यह भी पाया गया है कि वे लोग जो 15 सालों से अधिक समय तक लगातार थोड़ी मात्रा में मिर्ची का (कच्ची) सेवन करते रहे, वे कई ऐसी समस्याओं से बचे रहे जो बीमारियों या असमय मृत्यु का कारण बन सकती हैं।