फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: विशेषज्ञों की सलाह- स्वस्थ रहना है तो अभी बदल लें कुकिंग ऑयल, इन तेलों का सेवन है फायदेमंद

Sat, 08 Oct 2022 12:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
खाना बनाने के लिए करें स्वस्थ तेल का सेवन - फोटो : istock
स्वस्थ आहार के बारे में बात करते हुए अक्सर हम सभी फलों-सब्जियों की तो चर्चा कर लेते हैं, पर कुकिंग ऑयल को नजरअंदाज कर दिया जाता है। शोध बताते हैं कि रिफाइंड ऑयल्स के बढ़ते सेवन के कारण कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ता जा रहा है। कोलेस्ट्रॉल से लेकर हाई ब्लड-प्रेशर और मोटापा बढ़ाने तक में इन तेलों की भूमिका पाई गई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को खाने के तेलों में बदलाव करने की सलाह दी है। डॉक्टर्स कहते हैं बढ़ते हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में भी तेलों के सही चयन पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में योगदान करते हैं जिससे हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है। कुछ प्रकार के तेलों को मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स का अच्छा स्रोत पाया गया है, इसे आहार में शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

वहीं रिफाइंड ऑयल्स बैड कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और इंसुलिन के स्तर को बढ़ा देते हैं। इस तेलों में पाया जाने वाला ट्रांस फैट कैंसर, मधुमेह, मोटापा और प्रजनन समस्याओं को भी ट्रिगर कर सकता है। आइए जानते हैं कि सेहतमंद रहने के लिए किन तेलों का सेवन करना बेहतर विकल्प हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
ऑलिव ऑयल के सेवन के लाभ - फोटो : Pixabay
ऑलिव ऑयल से लाभ

खाना बनाने के लिए ऑलिव ऑयल को प्रयोग में लाने को स्वास्थ्य विशेषज्ञ बेहतर विकल्प मानते हैं। अध्ययनों में इसे सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी पाया गया है। ये एंटीऑक्सिडेंट्स और उन तत्वों का बेहतर स्रोत माने जाते हैं जो कई प्रकार के क्रोनिक रोगों के जोखिम को कम कर सकते हैं। ऑलिव ऑयल को शरीर से सूजन को कम करने, ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हुए हृदय रोगों से सुरक्षित रखने वाला माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
सरसो के तेल से होने वाले लाभ - फोटो : istock
सरसों के तेल का करें प्रयोग

सरसों के तेल का प्रयोग लंबे समय से भोजन के लिए किया जाता रहा है, इसे संपूर्ण सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सरसों के तेल के खाना पकाने और चिकित्सकीय, दोनों उपयोग हैं। इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं और इसमें सेचुरेटेड फैट की मात्रा कम होती है। सरसों का तेल न केवल भोजन के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि यह त्वचा से संबंधित कई बीमारियों को भी ठीक करने में भी काफी लाभकारी है।

4 of 5
सूरजमुखी के तेल के फायदे - फोटो : pixabay
सूरजमुखी का तेल

सूरजमुखी के तेल को हृदय रोगियों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स के साथ के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले तत्व भी पाए जाते हैं जिससे हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि सूरजमुखी के तेल का सेवन करने वाले लोगों में इंफ्लामेशन का जोखिम भी कम होता है जिससे हृदय से संबंधित समस्याएं दूर रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खाने के लिए कौन सा तेल है लाभकारी - फोटो : Pixabay
इन तेलों से करें परहेज

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं बढ़ती बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए हमेशा स्वस्थ आहार का ही सेवन करें। इसमें सही तेलों का चयन भी काफी महत्वपूर्ण है। हमेशा शुद्ध तेलों का सेवन करें। रिफाइंड ऑयल्स में कई ऐसे तत्व पाए गए हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हृदय रोग, मधुमेह के रोगियों के लिए सूरजमुखी या फिर ऑलिव ऑयल के सेवन को बेहतर माना जाता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें