फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ख्याल, नहीं तो किडनी हो सकती है खराब

Sun, 14 Mar 2021 08:51 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डायबिटीज के मरीज किडनी को खराब होने से बचा सकते हैं - फोटो : pixa

डायबिटीज सिर से पैर तक हमारे शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। खून में शर्करा की मात्रा बढ़ जाने पर उसे फिल्टर करने में किडनी को ज्यादा मेहनत करना पड़ती है। धीरे- धीरे इस अधिक दबाव के कारण किडनी को नुकसान पहुंचने लगता है। जब मूत्र में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है तो हालात गंभीर होने लगते हैं, ऐसी स्थिति में किडनी काम करना बंद कर देती है इसलिए बहुत जरूरी है कि कुछ बातों का ख्याल रखकर डायबिटीज के मरीज किडनी को खराब होने से बचा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में डॉ. आशीष कुमार जांगिड़, डीएनबी एंडो, शाल्बी हॉस्पिटल, जयपुर द्वारा बताए गई बातों का ध्यान रखकर किडनी की सुरक्षा की जा सकती है। 

 

 

विज्ञापन

2 of 6
खान-पान में परहेज करना बेहद महत्वपूर्ण है - फोटो : अमर उजाला

निर्धारित डाइट-प्लान का पालन करें
"हाई ब्लड शुगर" की वजह से किडनी को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए खान-पान में परहेज करना बेहद महत्वपूर्ण है। निश्चित तौर पर इस समस्या से पीड़ित लोगों को भोजन में अधिक चीनी एवं अधिक नमक के साथ-साथ ज्यादा कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए। अपने आहार में ताजा फलों, साबुत अनाज, सब्जियों को शामिल करने से शरीर को जरूरी पोषक-तत्व प्राप्त होते हैं, और इस तरह ज्यादा कैलोरी के सेवन से भी बचा जा सकता है।

विज्ञापन

3 of 6
मरीजों की सेहत पर अधिक बुरा असर होता है - फोटो : Pixabay

धूम्रपान छोड़ें
सामान्य व्यक्ति भी यदि धूम्रपान करता है तो उसके फेफड़ों. किडनी आदि अंगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में धूम्रपान करने से डायबिटीज के मरीजों की सेहत पर अधिक बुरा असर होता है और यह असर बहुत तेज रफ्तार से होने लगता है जिससे किडनी के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है इसलिए धूम्रपान को छोड़ना बहुत आवश्यक है। 

4 of 6
डायबिटीज के मरीज ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रख सकते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

शुगर और ब्लड प्रेशर को रखें नियंत्रित
नियमित तौर पर ब्लड शुगर लेवल की जाँच करके तथा डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाइयों के सेवन, सही खान-पान और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर ऐसा किया जा सकता है। इसी तरह डायबिटीज के मरीज ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रख सकते हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
30 मिनट के व्यायाम से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है - फोटो : social media

नियमित तौर पर व्यायाम करें
डायबिटीज के मरीज चाहते हैं कि उनकी किडनी स्वस्थ रहे तो उसके लिए उन्हें व्यायाम के रूप में थोड़ी मेहनत तो करना ही होगी। दौड़ना, तेज चलना, साइकिल चलाना, तैराकी, टहलना जैसे सरल व्यायाम डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। हर दिन कम से कम 30 मिनट के व्यायाम से शुगर लेवल तो नियंत्रित रहता ही है, साथ ही किडनी के खराब होने की संभावना भी कम हो जाती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नियमित तौर पर दवाइयों का सेवन करना अनिवार्य है - फोटो : Pixabay
दवाइयों का नियमित रूप से सेवन करें
भले ही आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित हो और अच्छी सेहत के लिए उपयुक्त स्तर पर हो, लेकिन आपके लिए नियमित तौर पर दवाइयों का सेवन करना अनिवार्य है। यदि एक भी दिन दवाई छुटी तो इसका प्रभाव आगे अलग ढंग से दिखने लगता है। किडनी जैसे शरीर के अन्य अंग प्रभावित हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें