फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diabetes Alert: क्या आपको डायबिटीज हो सकता है? डॉक्टर ने बताया घर बैठे चेक करने के आसान उपाय

Sat, 10 Jan 2026 05:35 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Belly Fat And Diabetes: डायबिटीज एक बेहद गंभीर समस्या है, जिससे हमारे देश में बहुत से लोग परेशान हैं। मगर ध्यान देने वाली बात यह है कि डायबिटीज होने से पहले शरीर में कई संकेत मिलते हैं, जिसके बारे में आपको भी ध्यान देना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
प्रीडायबिटीज - फोटो : Amar Ujala
Pre-Diabetes Warning Signs: डायबिटीज कोई ऐसी बीमारी नहीं है जो रातों-रात हो जाती है। हकीकत तो यह है कि यह वर्षों पहले से आपके दरवाजे पर दस्तक देना शुरू कर देती है, जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। इसी विषय पर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने विस्तार से बताया है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। डॉक्टर सोलंकी के अनुसार डायबिटीज होने से पहले शरीर का इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है और मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ने लगता है। 

यह वह समय होता है जब आप इसे 100% ठीक कर सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन की ओर वापस लौट सकते हैं। अगर आप भी अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव और शरीर के सात खास 'वार्निंग साइन्स' को पहचान लें, तो आप भविष्य की इस गंभीर बीमारी को होने से पहले ही रोक सकते हैं। ये जानकारी आपके लिए इसलिए भी जरूरी है क्योंकि भारत एक ऐसा देश जहां की एक बड़ी आबादी डायबिटीज और प्रीडायबिटीज से परेशान है, ऐसे में हर नागरिक को यह जानना जरूरी है कि उनका शरीर किस दिशा में जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज - फोटो : Adobe Stock
किन वार्निंग संकेतों का पहचान करना जरूरी?
शरीर में शुगर का लेवल बढ़ने से पहले ये सात मुख्य लक्षण दिखाई देने लगते हैं-
  • अगर पुरुषों में कमर 90 सेमी और महिलाओं में 80 सेमी से ऊपर है, तो यह खतरे की घंटी है।
  • खाना खाने के बाद, विशेषकर लंच के बाद बहुत भारीपन और नींद आना इंसुलिन के कमजोर होने का संकेत है।
  • दिनभर मीठी चाय, कॉफी या मिठाई के बिना गुजारा न हो पाना।
  • हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल या फैटी लीवर की समस्या होना।
 
ये भी पढ़ें- ICMR Report: 2030 तक भारत में बढ़ सकते हैं फेफड़ों के कैंसर और मौत के मामले, इन राज्यों में सबसे ज्यादा रिस्क
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com
डायबिटीज होने के मुख्य कारण क्या हैं?
डायबिटीज के होने के पीछे केवल चीनी खाना ही नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली की ये गलतियां भी जिम्मेदार हैं-
  • दिन में 7-8 घंटे बिना किसी हलचल के एक जगह बैठकर काम करना।
  • अगर आपके माता-पिता या भाई-बहन को शुगर है, तो आपके जीन इसे जल्दी स्वीकार कर सकते हैं।
  • रोजाना 7 घंटे से कम की नींद लेना और अत्यधिक मानसिक तनाव पालना शरीर में 'कोर्टिसोल' बढ़ाता है।
  • जब शरीर भोजन को ऊर्जा में बदलने की क्षमता खोने लगता है।
 
ये भी पढ़ें- Health Tips: सर्दियों में ज्यादा टूटने लगे हैं आपके भी बाल? डॉक्टर से जानें हेयर फॉल रोकने का अचूक उपाय

4 of 5
डायबिटीज - फोटो : Freepik.com
नजरअंदाज करने पर क्या होगा असर?
अगर इन शुरुआती संकेतों को नहीं पहचाना गया, तो भविष्य में इसके परिणाम काफी गंभीर हो सकते हैं-
  • अनियंत्रित शुगर से किडनी, आंखें और नसों को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है।
  • डायबिटीज हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को 3 गुना तक बढ़ा देती है।
  • एक बार टाइप-2 डायबिटीज होने पर आपको पूरी उम्र दवाओं और परहेज के सहारे जीना पड़ेगा।
  • इलाज और निरंतर जांच आपके मासिक बजट को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज - फोटो : Freepik.com
बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है
डायबिटीज को लेकर सबसे सुखद बात यह है कि इसे शुरुआती दौर में पहचानकर पूरी तरह रोका जा सकता है। यह खबर हमें याद दिलाती है कि हमारे स्वास्थ्य की कमान हमारे अपने हाथों में है। कमर के घेरे पर नियंत्रण, पर्याप्त नींद और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर आप इस 'साइलेंट किलर' को हरा सकते हैं। अपने शरीर के संकेतों को सुनें और आज ही अपनी आदतों में सुधार करें, क्योंकि स्वस्थ भविष्य के लिए वर्तमान में सावधानी जरूरी है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें