फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?
- फोटो : Freepik.com
लंग्स कैंसर से बचाव के करें उपाय
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को इस बढ़ते खतरे को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार साफ हवा, तंबाकू से दूरी और नियमित स्वास्थ्य जांच से लंग्स कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
- धूम्रपान से पूरी तरह दूरी बनाना फेफड़ों के कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है।
- सिगरेट और बीड़ी के धुएं में मौजूद कैंसरकारी रसायन सीधे फेफड़ों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं।
- पैसिव स्मोकिंग यानी सिरगेट के धुएं के संपर्क में आने से भी फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ता है, इसलिए धूम्रपान करने वालों से दूरी बनाए रखना जरूरी है।
- वायु प्रदूषण भी कैंसर का बड़ा कारण है। इससे बचाव के लिए प्रदूषण वाली जगहों पर मास्क का उपयोग करें।
- कार्यस्थल पर रसायन और औद्योगिक धुएं जैसे हानिकारक तत्वों से बचाव के तरीके अपनाकर भी जोखिम को कम किया जा सकता है।
- नियमित शारीरिक गतिविधि और व्यायाम से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे कैंसर का खतरा घट सकता है।
- लंबे समय तक खांसी, सांस फूलने, सीने में दर्द या वजन घटने जैसे लक्षण दिखें तो बिना देरी डॉक्टर से जांच कराना चाहिए।
--------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।