डायबिटीज को कंट्रोल करने वाले उपाय
- फोटो : Adobe stock
क्या है स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज हो या ब्लड प्रेशर दोनों को ही मुख्यरूप से लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण होने वाली बीमारी माना जाता रहा है। इसलिए खानपान और दिनचर्या में सुधार करके आप दोनों के खतरे को कम कर सकते हैं।
- अगर आपकी डायबिटीज या हाई बीपी की दवा पहले से चल रही है तो इसे अपने मन से बंद न करें और समय-समय पर जांच को टालें नहीं।
- खाने में नमक और हाई कैलोरी वाली चीजों की मात्रा को कमकरें, साथ ही नियमित व्यायाम की आदत बनाएं और वजन को कंट्रोल रखें।
- सबसे जरूरी बात है कि शुगर और बीपी दोनों को नियमित रूप से कंट्रोल में रखने वाले उपाय निरंतर किए जाएं। यही लंबे समय में दिल और किडनी जैसी परेशानियों के खतरे को कम करने की दिशा में मददगार हो सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।