फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में इन आसान तरीकों से करें शरीर को डिटॉक्स, नहीं महसूस होगी थकान और सुस्ती

Mon, 15 Mar 2021 03:31 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गर्मियों में तो शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी हो जाता है - फोटो : Social Media

बहुत जरूरी है कि समय- समय पर आप अपने शरीर को डिटॉक्स करें नहीं तो इसका प्रभाव हमारी सेहत पर पड़ने लगता है। गर्मियों में तो शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी हो जाता है। यदि आपको बहुत अधिक थकान, सुस्ती, पेट में भारीपन और त्वचा की कोई समस्या आदि लक्षण महसूस हो रहे हैं, तब तो आपको डिटॉक्स करना ही चाहिए। डिटॉक्स करने के लिए कई सारे तरीके होते हैं। यदि हम सही आहार का सेवन करें तो हमारे शरीर से तमाम विषैले तत्व बाहर हो जाएंगे और हम स्वस्थ हो जाएंगे। अगली स्लाइड्स में इंदौर के मालवा हॉस्पिटल में कार्यरत डाइटीशियन डॉ एश्वर्या मानधनिया से जानिए डिटॉक्स का सही तरीका। 

 

 

विज्ञापन

2 of 6
ग्लूटाथियोन का उत्पादन होने लगता है - फोटो : Pixabay

विटामिन सी खाएं
ऐसी चीजों का सेवन करें जिनमें विटामिन सी पाया जाता है। संतरा, आंवला और अन्य खट्टी चीजों का सेवन करते रहें। गर्मी में संतरा, आंवला आसानी से उपलब्ध भी होते हैं। विटामीन सी खाने से शरीर में ग्लूटाथियोन का उत्पादन होने लगता है जो कि लीवर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकालता है। 

विज्ञापन

3 of 6
शरीर अपने आप डिटॉक्स होने लगेगा।  - फोटो : Pixabay

फाइबर का सेवन
अपने भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करें जिनमें भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर से भरपूर आहार खाने से आपके शरीर में मौजूद विषैले तत्व निकल जाएंगे। इसके लिए आप पत्तागोभी, चुकंदर, मूली एवं अन्य हरी सब्जियों का सेवन करें। शरीर अपने आप डिटॉक्स होने लगेगा। 

4 of 6
इसे करने से भी शरीर बहुत जल्दी डिटॉक्स होता है - फोटो : सोशल मीडिया

श्वसन क्रिया करें
सुबह जल्दी उठकर शांत जगह पर बैठकर श्वसन क्रिया का अभ्यास करें। इसे करने से भी शरीर बहुत जल्दी डिटॉक्स होता है। 6 तक गिनती गिनते हुए लंबी सांस लें, पेट को बाहर की ओर निकालें, 3 तक गिनती गिनते हुए सांस को रोकें और फिर 6 तक गिनती गिनते हुए पेट को अंदर करते हुए सांस को छोड़ दें। इस प्रक्रिया को कम से कम 7 से 8 बार जरूर करें। 

विज्ञापन

5 of 6
30 सेकंड तक ठंडे पानी से नहाएं - फोटो : pixabay

हाइड्रोथैरेपी
हाइड्रोथैरेपी के अभ्यास से भी आपको बहुत जल्दी आराम पड़ेगा। इसमें कई सारी तकनीकें होती हैं लेकिन घर पर इसे करने के लिए आप पांच मिनट तक गर्म पानी से स्नान करें, फिर 30 सेकंड तक ठंडे पानी से नहाएं। इस प्रक्रिया को तीन बार करें और उसके बाद आधे घंटे के लिए बिस्तर पर लेटकर आराम करें। जब आप बिस्तर से उठेंगे तो बेहतर महसूस करेंगे। 

। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक सोचें - फोटो : social media
सकारात्मक सोचें
शरीर से पूर्ण रूप से विषैले तत्वों को निकालने की बात आती है तो कोशिश करें कि अपने मन को स्वच्छ रखें नहीं तो आप जल्दी स्वस्थ नहीं हो पाओगे। ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक सोचें, खुश रहने का प्रयास करें, नकारात्मक लोगों से दूर रहें ताकि आप तनाव रहित रह सकें। तनाव नहीं होगा तो थकान और सुस्ती भी धीरे-धीरे दूर हो जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें