भारतीय महिलाओं के रसोईघर में सरसों का तेल और घी दोनों ही जरूर मिलेंगे। हमारे रोजाना के खानपान में सरसों का तेल तो सब्जियां बनाने के लिए इस्तेमाल होता ही है, लेकिन कई लोग रोटी में बिना घी लगाए नहीं खाते हैं। यह दोनों ही हेल्दी फैट्स का सबसे अच्छा सोर्स है। दोनों के अपने-अपने हेल्थ बेनिफिट्स हैं। हालांकि, लोगों के मन में बार-बार यही सवाल आता है कि कौन-सा ज्यादा फायदेमंद है, यह आपकी सेहत, जरूरत और इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करता है। आइए दोनों की तुलना करते हैं और जानते हैं कि कौन सा आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।