perfume
रोजाना आपके द्वारा इस्तेमाल किए जाने डिओडरेंट या परफ्यूम में हानिकारक केमिकल मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा में जलन पैदा कर उसे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर सकते हैं। यह त्वचा में खुजली पैदा कर उसे हानि पहुंचा सकते हैं। परफ्यूम के इस्तेमाल से एलर्जी होने का भी डर रहता है। एक शोध के अनुसार परफ्यूम व डिओडरेंट आपके पसीने की ग्रंथियों को प्रभावित करते हैं और शरीर की टॉक्सिफिकेशन की प्राकृतिक प्रक्रिया को भी नुकसान पहुंचाते हैं।