दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। यूरोप में कोरोना की लहर को देखते हुए इटली, स्पेन, ब्रिटेन समेत कई देशों ने फिर से पाबंदियां लगा दी हैं, जबकि कई अन्य देश भी लॉकडाउन की ओर अग्रसर हैं। कोरोना की सुरक्षित और कारगर वैक्सीन आने में अभी देर है और तबतक इस महामारी पर नियंत्रण के अन्य एहतियात और उपाय अपनाए जाने की जरूरत है। कोरोना से प्रभावित कई देश इस महामारी से निपटने के लिए नई रणनीति भी अपनाते दिख रहे हैं। मसलन, जर्मनी ने रैपिड एंटीजन टेस्ट की नीति पर जोर दिया है, वहीं कुछ देशों में आपातकालीन अप्रूवल के तहत उच्च जोखिम वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। अब एक देश ने 17 मिलियन यानी 1.70 करोड़ चूहों को मारने की तैयारी में है।