फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: हो गए हैं डेंगू के शिकार तो इन चीजों का करें सेवन, तेज रिकवरी में मिलेगी मदद

Sun, 17 Sep 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
डेंगू की समस्या - फोटो : iStock
राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में इन दिनों मच्छर जनित रोग डेंगू के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी दिल्ली में डेंगू के सबसे खतरनाक माने जाने वाले DEN-2 स्ट्रेन के मामले रिपोर्ट किए गए हैं जिसके कारण गंभीर रोग होने का खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को डेंगू से बचाव के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोगों में डेंगू का जोखिम हो सकता है, इसकी गंभीर स्थिति जानलेवा भी हो सकती है।

डेंगू से बचाव के लिए जरूरी है कि ऐसे तरीके अपनाए जाएं जो मच्छरों के काटने से सुरक्षा देती हों। वहीं अगर आप डेंगू के शिकार हो गए हैं, तो इसकी जटिलताओं और गंभीरता से बचाव के लिए आहार में उन चीजों को शामिल करें जो प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने में मददगार हों साथ ही शरीर को शक्ति प्रदान करती हैं।

आइए जानते हैं कि इसके लिए किन चीजों के सेवन से लाभ मिल सकती है?
विज्ञापन

2 of 4
दूध के फायदे - फोटो : iStock
दूध और डेयरी उत्पाद

हम सभी जानते हैं कि दूध कैल्शियम और प्रोटीन का  समृद्ध स्रोत है और हमारे शरीर में हड्डियों और मांसपेशियों की ताकत बनाए रखने में महत्वपूर्ण है। इससे भी अधिक दिलचस्प बात यह है कि दूध में विटामिन के होता है, जो हमारे शरीर में रक्त के थक्के जमने की प्रक्रिया के लिए एक आवश्यक विटामिन है। दूध के नियमित सेवन से ब्लड प्लेटलेट की संख्या में सुधार करने में भी मदद मिल सकती है। इसलिए, यदि आप प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए घरेलू उपचार ढूंढ रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप नियमित रूप से एक गिलास दूध का सेवन करें।
विज्ञापन

3 of 4
पत्तेदार सब्जियों के फायदे - फोटो : Istock
हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां भी विटामिन-के साथ कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। आहार में पालक जैसे साग और हरी सब्जियों को शामिल करके शरीर के लिए आवश्यक विटामिन्स की आसानी से पूर्ति की जा सकती है, ब्लड प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में भी इससे लाभ पाया जा सकता है। संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को आहार में हरी सब्जियों को शामिल करने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अनार के फायदे - फोटो : Pixabay
अनार के स्वास्थ्य लाभ

अनार के बीज आयरन से भरपूर होते हैं और रक्त की मात्रा में जबरदस्त सुधार कर सकते हैं। अनार के सेवन से प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। यदि आप डेंगू के दौरान प्लेटलेट्स बढ़ाने का तरीका ढूंढ रहे हैं, तो रोजाना एक कटोरी अनार का सेवन करना सुनिश्चित करें। अनार में कई एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स भी होते हैं जो प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने और संक्रमण से प्रभावी ढंग से लड़ने में फायदेमंद हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें