राजधानी दिल्ली-एनसीआर में नवंबर की शुरुआत से ही वायु प्रदूषण के कारण जिस तरह के हालात बने हैं, उसे सेहत के लिहाज से काफी हानिकारक माना जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को इन दिनों में बेहद सावधानी बरतते रहने की सलाह देते हैं, विशेषकर जिन लोगों को पहले से श्वसन रोगों या क्रोनिक बीमारियों की समस्या रही है, यह वातावरण उनकी जटिलताओं को ट्रिगर करने वाला हो सकता है। रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) करीब 480 दर्ज किया गया, एनसीआर के कई हिस्सों में ये 500 के पार बना हुआ है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दीपावली के पहले से जिस तरह से दिल्ली की हवा दमघोंटू होती जा रही है, ये गंभीर चिंता का विषय है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोगों की सेहत पर इसके नकारात्मक असर हो सकते हैं। प्रदूषण के कारण बढ़ती चिंताओं को देखते हुए सरकार ने कुछ पाबंदियां लागू की हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 15-20 दिन काफी चुनौतीपूर्ण हैं, जिसमें लेकर सावधान रहने की जरूरत है।