फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Air Pollution: दूषित हवा के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए डॉक्टर ने बताए कारगर उपाय, आप भी कर दें शुरू

Fri, 03 Nov 2023 02:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वायु प्रदूषण से करें बचाव - फोटो : Amarujala
राजधानी दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषित होती हवा स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का कारण बनी हुई है। पिछले सात दिनों में यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में एक्यूआई को 400 से पार देखा गया। इस तरह की हवा की गुणवत्ता को सेहत के लिए बहुत हानिकारक माना जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक नवंबर के शुरुआती 15-20 दिनों तक हवा की गुणवत्ता में विशेष सुधार की उम्मीद नहीं है, इसलिए सभी लोगों के लिए जरूरी है कि आप बचाव के उपायों को लेकर अलर्ट रहें।

वायु प्रदूषण के कारण सेहत पर कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। ये सिर्फ श्वसन समस्याएं ही नहीं बढ़ाती, वायु प्रदूषण के कारण डायबिटीज की जटिलताओं से लेकर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं पर भी नकारात्मक असर हो सकता है। इन सभी से बचाव के लिए जरूरी है कि आप प्रदूषित हवा से बचाव करें। आइए डॉक्टर से जानते हैं कि प्रदूषण से बचाव के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम - फोटो : istock
प्रदूषण से करें बचाव

अमर उजाला से बातचीत में श्वसन रोगों की विशेषज्ञ डॉ रुचिका श्रीवास्तव कहती है, हम वायु प्रदूषण के कारण और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानते हैं, लेकिन रोकथाम के मामले में अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में हवा की गुणवत्ता में तेजी से गिरावट आई है, ये सेहत के लिए कई प्रकार से गंभीर दुष्प्रभावों वाली हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हम सभी दिनचर्या में बदलाव करें और प्रदूषित हवा से बचाव के लिए गंभीरता से ध्यान दें।
विज्ञापन

3 of 5
मास्क पहनना प्रदूषण से बचाव के लिए लाभकारी - फोटो : istock
मास्क पहनना सबसे कारगर तरीका

वायु प्रदूषण के कारण होने वाली समस्याओं से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करना सबसे लाभकारी माना जाता है। विशेषतौर पर जब भी आप घर से बाहर जाएं मास्क जरूर पहनें। मास्क, हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों को श्वसन मार्ग में प्रवेश से रोकता है, जिससे फेफड़ों और श्वसन मार्ग को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। प्रदूषित हवा से बचाव के लिए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न जाएं या अगर बाहर जाना ही है तो मास्क पहनें।

4 of 5
मास्क पहनकर घूमते लोग - फोटो : पीटीआई
इनडोर पॉल्यूशन भी खतरनाक

डॉ रुचिका बताती हैं, बाहर की प्रदूषित हवा जितनी खतरनाक है, इनडोर पॉल्यूशन के भी इसी तरह के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। ऐसे कई तरीके हैं जिनसे घर में वायु की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है। इनडोर प्लांट लगाएं जिससे ऑक्सीजन के स्तर को ठीक रखा जा सके। कमरों में वेंटिलेशन की अच्छी व्यस्था सुनिश्चित करें जिससे अंदर की हवा बाहर जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाइड्रेशन का रखें ध्यान - फोटो : istock
हाइड्रेशन का ध्यान रखना बहुत जरूरी 

वायु प्रदूषण के कारण होने वाले दुष्प्रभावों से बचाव के लिए जरूरी है कि आप हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखें। शरीर में पानी की कमी होने से वायु प्रदूषण के गंभीव दुष्प्रभाव हो सकते हैं। पानी पीते रहने से आपको बेहतर सांस लेने में मदद मिलती है। ये फेफड़ों, ब्रोन्कियल नलिकाओं और नासिका मार्ग को नम रखता है, जिससे सांस की समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।  



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें