गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का असर दिखने लगा है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाएगी लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या आम है। दरअसल, गर्मी के मौसम में शरीर में मौजूद पानी पसीने के रूप में निकलता रहता है और शरीर के तापमान को सामान्य रखने के लिए पानी की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप कम पानी पीते हैं तो डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा डिहाईड्रेशन होने या हीट स्ट्रोक के कारण व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। इसलिए जान लीजिए डिहाइड्रेशन के लक्षण क्या हैं।
विज्ञापन
2 of 5
चक्कर आना
डिहाइड्रेशन का लेवल बढ़ने पर व्यक्ति को अचानक चक्कर आने लगते हैं, आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है या फिर तेज सिरदर्द की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में उस व्यक्ति को पानी के बजाय नींबू पानी, नारियल पानी या छाछ दे सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
त्वचा का रूखापन
डिहाइड्रेशन होने पर शरीर में पानी की कमी के चलते व्यक्ति की त्वचा रूखी हो जाती है। कई बार होंठ भी फटने लगते हैं। होठों का फटना या फिर स्किन में रूखापन आना डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है। कई बार त्वचा पर लाली भी छा जाती है।
4 of 5
सिरदर्द
शरीर में पानी की कमी के चलते सिरदर्द की भी समस्या हो सकती है। सिरदर्द के अधिकांश मरीजों में डिहाइड्रेशन की समस्या पाई जाती है। दरअसल, दिमाग एक तरह के लिक्विड की झिल्ली में होता है यह खोपड़ी को शांत रखने में मदद करता है। यदि इस झिल्ली में पानी की कमी के कारण द्रव की मात्रा कम हो जाए तो सिरदर्द की समस्या शुरू हो जाती है।
आठ घंटों से पेशाब न आना
अगर आप उतना पानी पीते हैं जितनी शरीर की आवश्यकता है तो आमतौर पर तीस मिनट से चार घंटे के अंतराल पर आपको पेशाब लगती है। लेकिन यदि आपको लगातार आठ घंटे से पेशाब नहीं आया है तो ये डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकते हैं।