थकान-कमजोरी के कारण
- फोटो : Freepik.com
कैसे जानें कहीं आपको भी तो नहीं हो गया डिहाइड्रेशन?
ठंड के दिनों में अगर आप भी कम पानी पी रहे हैं तो सावधान हो जाइए। शरीर में पानी की कमी होना आपके लिए नुकसानदायक है।
डिहाइड्रेशन या पानी की कमी के कारण ड्राई स्किन, होंठ फटने, पेशाब का रंग गाढ़ा होने, बार-बार थकान महसूस होना, चक्कर आने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। जिन लोगों को पहले से ही किडनी की बीमारी है उनके लिए पानी की कमी और गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। कम पानी पीने से ब्लड प्रेशर-ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ने का खतरा रहता है।