फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदी होती है रसोई में रखी ये 3 चीजें, ये हम नहीं रिसर्च कह रही है

Fri, 03 Aug 2018 01:01 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kitchen
क्या आप जानते हैं आपके किचन में रखी जिन चीजों को आप अपना दोस्त मानते हैं वे असल में आपके सबसे बड़े दुश्मन हैं। आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन यह बात एकदम सच है। आपकी रसोई में कुछ ऐसी चीजें मौजूद है जो आपके लिए किसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
kitchen cloth
हाल ही में एक रिसर्च किया गया है जिसमें यह निष्कर्ष सामे आया है कि किचन में सफाई के लिए इस्तेमाल किये जाने वाला कपड़ा सबसे ज्यादा गंदा होता है। घरों में मौजूद चीजों में यह सबसे गंदी चीज है, जो घर में कीटाणुओं को दावत देता है। इस कपड़े को इस्तेमाल करने से आपको फूड पॉइजनिंग होने का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
kitchen cloth
किचन के कपड़े के बाद दूसरी चीज है बर्तनों को धोने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाला स्पंज। किचन में मौजूद इस स्पंज में कई बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं।

4 of 5
kitchen scrubber
एक शोध में पता चला कि बर्तन साफ़ करने के बाद स्पंज में खाने के कण चिपके रहते हैं। इतना ही नहीं कई दिनों तक ये खाना जब स्पंज में चिपका रहता है तो उसके सडने पर उसमें कई बैक्टीरिया पनप जाते हैं। जिसके बाद ये खतरनाक बैक्टीरिया आपके हाथो से होते हुए आपके शरीर के भीतर जाकर आपको नुकसान पहुंचाते हैं। इसमें टाइफाइड, कालरा और फ़ूड पॉइजनिंग फैलाने वाले बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sink clean
रसोई की जिस सिंक को आप रोजाना बर्तन धोने के बाद साफ कर चमका देते हैं और सोचते हैं कि ये साफ हो गई, लेकिन ऐसा होता नहीं है। दरअसल हम सिंक की सफाई कर देते हैं, लेकिन उससे अटैच पाइप की सफाई नहीं हो पाती। जिसमें बैक्टीरिया पनपने लगते है। पाइप के रास्ते से कॉकरोच सिंक में आ जाते हैं। जिस वजह से वक्त के साथ सिंक के पाइप की सफाई का भी ख्याल रखा करें और सिंक में नेप्थलीन की गोली का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें