प्रोटीन के लिए अंडा बेहतर या दाल?
- फोटो : adobe stock
एक कटोरी दाल में कितना प्रोटीन होता है?
पकी हुई एक कटोरी (लगभग 150–200 ग्राम) दाल में औसतन 8 से 12 ग्राम प्रोटीन होता है। यह मात्रा दाल के प्रकार (मूंग, मसूर, अरहर, उड़द, चना आदि) के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। दाल में प्रोटीन के साथ फाइबर, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम और कई जरूरी विटामिन भी पाए जाते हैं।
दाल खाने के फायदे
- फाइबर से भरपूर, पाचन के लिए फायदेमंद।
- लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है।
- कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद।
- शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का अच्छा स्रोत।