Improve Bowel Movement: कब्ज एक ऐसी समस्या है जिससे लगभग सभी लोग जीवन में कभी न कभी जरूर दो-चार होते हैं। यह एक आम समस्या है, लेकिन अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।
दरअसल, यह तब होता है जब मल त्याग की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, मल कठोर हो जाता है, और व्यक्ति को हफ्ते में चार बार से कम शौच होता है। जहां आहार में फाइबर की कमी इसका एक प्रमुख कारण है, वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि हमारी रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें भी इस समस्या को गंभीर रूप से बढ़ा सकती हैं।
कब्ज के कारण पेट में भारीपन, गैस, एसिडिटी और यहां तक कि पाइल्स जैसी जटिलताएं भी हो सकती हैं। यह स्थिति इसलिए गंभीर है क्योंकि यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य, एनर्जी लेवल और मानसिक स्पष्टता को प्रभावित करती है। इन गलत आदतों को समय पर पहचानना और उन्हें सुधारना बहुत जरूरी है। इन आदतों को बदलना न केवल कब्ज को दूर करेगा, बल्कि यह आपके पाचन तंत्र को स्वाभाविक रूप से स्वस्थ और सक्रिय बनाएगा।