Early Signs Of Liver Damage: लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो डिटॉक्सिफिकेशन, प्रोटीन संश्लेषण और पाचन में मुख्य भूमिका निभाता है। लिवर को होने वाली क्षति अक्सर धीरे-धीरे शुरू होती है, और इसके शुरुआती संकेत इतने सामान्य होते हैं कि लोग उन्हें आसानी से नजरअंदाज कर देते हैं। लिवर डैमेज तब होता है जब लिवर किसी बीमारी, वायरल संक्रमण, अत्यधिक शराब या हानिकारक टॉक्सिन्स के कारण घायल हो जाता है।
जब तक यह गंभीर रूप नहीं लेता, तब तक इसके लक्षण साधारण होते हैं। यानी पीलिया या पेट की सूजन नहीं दिखते हैं। हालांकि लिवर के खराब होने के शुरुआती संकेत शरीर के उन हिस्सों पर दिखाई देने लगते हैं, जहां खून का संचार सबसे ज्यादा होता है, यानी हाथ और पैर। लिवर की कार्यक्षमता बिगड़ने पर दिखने वाले ये लक्षण, एक गंभीर चेतावनी होते हैं, जिसे समय रहते पहचानकर इस बीमारी से बचा जा सकता है। इन संकेतों को अनदेखा करना लिवर सिरोसिस या लिवर फेलियर जैसी जानलेवा स्थितियों का कारण बन सकता है।