संक्रमण के कारण पाचन की दिक्कतें
- फोटो : Freepik.com
क्या भारत में भी हो सकता है खतरा?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे शहरों के सुपरमार्केट, आधुनिक किराना स्टोर, होटलों- रेस्तरां में लेट्यूस आसानी से मिल जाता है। इसका सबसे अधिक इस्तेमाल शहरी उपभोक्ता करते हैं। लेट्यूस सलाद का पत्ता है, जो दिखने में पत्तागोभी जैसा होता है। इसका उपयोग सलाद, बर्गर, सैंडविच, रैप्स में होता है।
- यदि किसी को संक्रमण हो जाए तो इसके कारण पानी जैसे बार-बार दस्त होते हैं। इसके अलावा पेट दर्द, मतली, थकान, भूख कम लगने और शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
- बार-बार दस्त के कारण डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है जो गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकता है।
- विशेषज्ञों के अनुसार वैसे को ताजी सब्जियां खाना बंद करने की जरूरत नहीं है। घबराने के बजाय स्वच्छता के नियमों का पालन करें।
- भारत में चूंकि मानसून के समय चल रहा है, ऐसे में पत्तेदार सब्जियां दूषित हो सकती हैं। इनको खाने से पहले अच्छी तरह से धोना बहुत जरूरी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।