आहार पर दें ध्यान
- फोटो : Freepik.com
साइक्लोस्पोरियासिस से बचाव कैसे करें?
साइक्लोस्पोरा संक्रमण से बचाव के लिए साफ भोजन और स्वच्छ पानी का उपयोग सबसे जरूरी है।
- फल और सब्जियों को खाने से पहले बहते साफ पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए।
- हाथों की स्वच्छता भी बेहद महत्वपूर्ण है। खाना बनाने, खाने और शौचालय के बाद साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोना संक्रमण के जोखिम को कम करता है।
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. जोसेफ सलहाब कहते हैं, भोजन को अच्छी तरह से पकाना रोगाणुओं को खत्म करने का सबसे भरोसेमंद तरीका है। संक्रमण के दौर में फ्रोजजन या डिब्बाबंद खाना सुरक्षित हो सकता है। डॉ. सलहाब कहते हैं, अगर आपके शहर पर इस संक्रमण का प्रकोप है और आप संक्रमित हो जाते हैं तो इसके लक्षणों पर ध्यान दें। भरपूर मात्रा में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लेते रहना जरूरी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।