खाने का स्वाद बढ़ाने में काम आने वाला करी पत्ता आपके सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। करी पत्ता में पोषक तत्वों होने के कारण इसे आयुर्वेद में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है। करी पत्ता में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। आइए जानते हैं करी पत्ता का सेवन करने से किस तरह फायदा होता है।