कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन इन दिनों चिंता का विषय बन गया है। ओमिक्रॉन के भारत में मामले 200 से ज्यादा हो चुके हैं। अभी तक जो साक्ष्य मिले हैं उनके मुताबिक ओमिक्रॉन के अधिक संक्रामक होने के बात सामने आ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक्सपर्ट्स ने ओमिक्रॉन को लेकर चेतावनी जारी की है, वहीं कई जानकारी भी दी हैं। इसके तहत डब्ल्यू एच ओ की साउथ ईस्ट एशिया की निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल ने कहा कि ओमिक्रॉन के मामले जिस तरह से बढ़ रहे हैं, मात्र वही स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के लिए भारी मांग खड़ी कर सकते हैं। इसके साथ ही मृत्यु दर में भी बढ़ोतरी हो सकती हैं। बीमारी की गंभीरती की बात तो बाद की है। ऐसे में भारत ने 120 करोड़ वैक्सीन डोज पूरे कर लिए हैं, तो सवाल है कि जिन लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए हैं क्या वह ओमिक्रॉन से सुरक्षित हैं? या मौजूदा कोरोना वैक्सीन ओमिक्रॉन पर कितना काम करेगी?