कोरोनावायरस समय-समय पर नए म्यूटेशन्स के साथ वापस लौटता रहता है। पिछले करीब एक साल से संक्रमण की रफ्तार बिल्कुल शांत स्थिति में थी, हालांकि अब फिर से एक नए वैरिएंटस के साथ ये वायरस विशेषज्ञों के लिए चिंता बढ़ाने लगा है।
अमर उजाला में प्रकाशित हालिया रिपोर्ट में हमने PJ.2.1 वैरिएंट के बारे में जानकारी दी, खबरों के मुताबिक ये अब तक 18 देशों में फैल चुका है। इसके स्पाइक प्रोटीन में 24 म्यूटेशन देखे गए हैं।
कोरोना के इस नए वैरिएंट की चर्चा शुरू होने के साथ ही लोगों के मन में इससे संबंधित कई सवाल भी खड़े होने शुरू हो गए हैं। क्या इस वैरिएंट से संक्रमित होने वालों में कोई नए लक्षण देखे जा रहे हैं और क्या इस वैरिएंट से होने वाले संक्रमण से बचने के लिए लोगों को फिर से वैक्सीन लेने की जरूरत पड़ेगी? मसलन कोरोना का ये नया रूप कितना चिंताजनक है?
अगर आपके मन में भी ये सवाल हैं, तो आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।