फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट की तकलीफों से हैं परेशान तो करें इस चीज का सेवन, कब्ज की समस्या में मिलेगी राहत

Sat, 12 Sep 2020 10:51 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गैस, मरोड़ जैसी समस्याएं ज्यादा तला हुआ और मसाले दार खाने के कारण होती हैं। इसलिए कुछ लोग पेट की तकलीफों से लगातार परेशान रहते हैं। पेच से संबंधित परेशानियां होने पर डाक्टर हल्का-फुल्का सुपाच्य खाने की सलाह देते हैं। लेकिन लोग स्वाद न लगने की वजह से कुछ खाना नहीं चाहते हैं। दही चावल यानि 'कर्ड राइस' एक ऐसी रेसिपी है जो हल्की होने के साथ स्वादिष्ट भी लगती है। इसमें दही का उपयोग ज्यादा होने से ये और भी फायदेमंद हैं। तो आइए जानते हैं कि स्वादिष्ट होने के साथ दही चावल के क्या लाभ हैं...

विज्ञापन

2 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
अगर आपके पेट में तकलीफ है तो दही में चावल मिलाकर खाएं, दही आपके पेट को ठंडक देगा। चावल में मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है जो पेट के दर्द में राहत देता है। गर्मियों में इसका सेवन अच्छा रहता है। दही चावल खाने से पाचन सही रहता है। इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
वजन बढ़ने की वजह से कई लोग चावल नहीं खाते हैं लेकिन वजन को कम करने के लिए आप दही चावल अपनी डाइट में ले सकते हैं। चावल को पहले पाना डालकर पकाएं उसका एक्सट्रा वाटर यानी चावल का मांड़ निकाल दें। उसके बाद दही चावल बनाएं। इसमें नमक और थोड़ी काली मिर्च का पाउडर डाल सकते हैं। काली मिर्च भी कैलोरी बर्न करती है। इसके 1-2 महीने के नियमित सेवन से वजन कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

4 of 4
दही के फायदे - फोटो : iStock
दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। नाश्ते में दही शामिल करना स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा विकल्प है। दही चावल को खाने में शामिल करने के और भी स्वास्थ्य लाभ आपको मिलते हैं। इसे बनाना भी आसान है। इसमें ज्यादा तेल या मसाले का उपयोग नहीं होता है, इसलिए स्वास्थ और पाचन के लिए सही रहता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें