कोरोना के नए वैरिएंट्स का खतरा
- फोटो : istock
नए वैरिएंट्स को लेकर विशेषज्ञों ने किया अलर्ट
नए वैरिएंट्स को लेकर किए गए प्रारंभिक अध्ययनों में वैज्ञानिक बताते हैं, इन वैरिएंट्स की प्रकृति को देखते हुए महामारी जैसा अब कोई खतरा नहीं है, लेकिन कोरोना को लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। यूके, चीन, इजराइल, डेनमार्क और संयुक्त राज्य अमेरिका में इन वैरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वैरिएंट की प्रकृति को देखते हुए BA.2.86 को 'वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग' के रूप में वर्गीकृत किया है। इसका मतलब यह है कि इन वैरिएंट्स पर खास निगरानी रखी जा रही है।
अध्ययनर्ता कहते हैं, कोविड का नया वैरिएंट BA.2.86 एरिस से ज्यादा खतरनाक हो सकता है।