कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए वैज्ञानिक और शोधकर्ताओं की टीम तरह-तरह के उपाय तलाशने में लगे हैं। कोरोना की दवा और वैक्सीन के लिए दुनियाभर के विभिन्न देशों में शोध हो रहे हैं। वहीं भारत में भी वैज्ञानिक इसके लिए प्रयासरत हैं। कोरोना संक्रमण रोकने के उपायों ढूंढने के प्रयासों की कड़ी में आईआईटी कानपुर से एक अच्छी खबर आई है। यहां के शोधकर्ताओं ने डीकांटेमिनेशन यानी कीटाणुशोधन चैंबर तैयार किया है। लॉकडाउन 4.0 के तहत मिली छूट के बाद सशर्त सामान्य गतिविधियां शुरू हो रही है और ऐसे में ये कीटाणुशोधन चैंबर संक्रमण रोकने में कारगर साबित हो सकती है।