कोरोना वायरस की उत्पत्ति के बारे में बताया जाता रहा है कि यह चमगादड़ों में पनपा और फिर चमगादड़ों से किसी अन्य जानवर के जरिए इंसानों में पहुंचा। अबतक पशुओं में कोरोना संक्रमण के गिने-चुने मामले ही सामने आए हैं। लेकिन अब अमेरिका में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय(UC) डेविस के वैज्ञानिकों ने एक नए अध्ययन में दावा किया है कि कोरोना महामारी की चपेट में पशुओं की कई प्रजातियां आ सकती हैं। इस अध्ययन के अनुसार कोविड-19 महामारी का कारण बने कोरोना वायरस के संभावित खतरे का सामना करने वाली एकमात्र प्रजाति मनुष्य नहीं है, बल्कि पशुओं की कई प्रजातियों को भी इससे बड़ा खतरा है।